{"_id":"6a24111ec523a3e0c40638df","slug":"rushing-water-in-ranipora-following-a-cloudburst-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: बादल फटने के बाद रानीपोरा में पानी का तेज बहाव, दो परिवार सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: बादल फटने के बाद रानीपोरा में पानी का तेज बहाव, दो परिवार सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए
Sat, 06 Jun 2026 05:53 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Sat, 06 Jun 2026 05:53 PM IST
सार
अनंतनाग के रानीपोरा इलाके में बादल फटने के बाद तेज जलप्रवाह देखा गया जिससे प्रशासन को एहतियातन कार्रवाई करनी पड़ी। पुलिस और प्रशासन ने समय रहते दो परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनंतनाग के राखी ब्राह और सोनाच के वन क्षेत्रों में शुक्रवार शाम कथित तौर पर बादल फटने की घटना के बाद रानीपोरा इलाके में पानी का तेज बहाव देखा गया। इसके चलते प्रशासन और पुलिस ने एहतियातन दो परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया अधिकारियों के अनुसार तस्लीमा बानो पत्नी स्वर्गीय फारूक अहमद कुचाय निवासी कुचाय मोहल्ला रानीपोरा के घर के परिसर में पानी भर गया था। इसके बाद चार सदस्यीय परिवार को सुरक्षित रूप से अली मोहम्मद कुचाय के घर, मालपोरा रानीपोरा में स्थानांतरित किया गया।
विज्ञापन
इसी तरह एजाज अहमद जरगर पुत्र गुलाम कादिर जरगर निवासी जरगर मोहल्ला रानीपोरा जिनका घर नाले के किनारे स्थित है के चार सदस्यीय परिवार को भी सुरक्षा के मद्देनजर गुलाम नबी शेख के घर में शिफ्ट किया गया। यह कार्रवाई एसडीपीओ और एसएचओ अचबल की निगरानी में की गई।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार अब तक क्षेत्र में किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। किसी भी घर में पानी प्रवेश करने की खबर नहीं है तथा स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन