{"_id":"5baa31bd867a557f6a2a408d","slug":"rural-post-office-workers-on-strike-in-rajouri-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवक हड़ताल पर, पोस्ट आफिस के बाहर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवक हड़ताल पर, पोस्ट आफिस के बाहर दिया धरना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 25 Sep 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
लंबित मांगों के समर्थन में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) की एक दिवसीय हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी लंबित मांगों के समर्थन में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) मंगलवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। ऑल इंडिया ग्रामीण डाक सेवक यूनियन के बैनर तले ग्रामीण डाक सेवकों ने पोस्ट आफिस के बाहर धरना दिया व मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारी डाक सेवकों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार ग्रामीण डाक सेवा कमेटी रिपोर्ट को पूरी तरह से लागू करे व सेवकों को इसका लाभ दे। ग्रेच्युटी की ऊपरी सीमा में परिवर्तन से 150000 रुपये से बढ़ा कर 500000 रुपये तक किया जाए। समूह बीमा योजना सीमा 500000 रुपये तक बढ़ा दी जानी चाहिए।
बच्चों को शिक्षा भत्ता प्रति वर्ष 6000 रुपये प्रति बच्चे को मंजूरी दी जाए। जीडीएस कर्मचारियों को विभागीय दर्जा एवं अन्य सभी सुविधाएं दी जाएं। जीडीएस को 5 घंटे से अधिक कार्य करने के प्रतिबंध को हटा कर 8 घंटे का कार्य करने के लिए जीडीएस नियम कंडक्ट रोल में बदलाव किया जाए।