फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   running days cut these train due to fog

कोहरे के चलते 10 से ज्यादा द्रेनों में कटौती

Fri, 08 Jan 2016 07:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 08 Jan 2016 07:32 PM IST
विज्ञापन
running days cut these train due to fog

कोहरे के चलते रेलवे ने जम्मू पहुंचने वाली दस से ज्यादा ट्रेनों की आवाजाही को आंशिक रूप से कम करने का एलान किया था। शुक्रवार से यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

विज्ञापन


शुक्रवार को कई ट्रेनें देश के विभिन्न हिस्सों से जम्मू के लिए नहीं छोड़ी गईं और न ही जम्मू से रवाना किया गया। मालवा एक्सप्रेस के दो दिन बंद रहने से उधमपुर और कटड़ा के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


रेलवे ने आठ जनवरी से 29 फरवरी तक बेगमपुरा एक्सप्रेस, पूजा एक्सप्रेस, जम्मू राजधानी एक्सप्रेस, उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, जम्मू तवी एक्सप्रेस, सियालदह एक्सप्रेस, हेमकुंट एक्सप्रेस, शालीमार एक्सप्रेस, टाटा मूरी एक्सप्रेस, अहमदाबाद एक्सप्रेस, भटिंडा एक्सप्रेस की आवाजाही को सप्ताह में दो दिन के लिए बंद करने का एलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सप्ताह में दो दिन यह ट्रेनें न तो जम्मू से चलेंगी और न ही देश के अन्य हिस्सों से जम्मू के लिए रवाना होंगी। आठ जनवरी को इंदौर से मालवा एक्सप्रेस, ऋषिकेश से हेमकुंट एक्सप्रेस, दिल्ली से शालीमार एक्सप्रेस जम्मू के लिए रवाना नहीं की गई। यह ट्रेनें शनिवार को जम्मू नहीं आएंगी।

इसी तरह से कई ट्रेनें सोमवार और मंगलवार को रवाना नहीं होंगी। कोहरे की मार के चलते मालवा एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों को दो दिन काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

मालवा एक्सप्रेस को जम्मू से कटड़ा और कटड़ा से जम्मू तक पैसेंजर ट्रेन बनाकर करीब चार वर्ष से चलाया जा रहा है। हर रोज इसमें हजारों यात्री सफर करते हैं, लेकिन 29 फरवरी तक सप्ताह में दो दिन यात्रियों को इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

ट्रेनों के नहीं चलने का दिन
ट्रेन                       जम्मू से             अन्य राज्य से
बेगमपुरा एक्सप्रेस       सोमवार, वीरवार      रविवार, बुधवार
पूजा एक्सप्रेस           सोमवार, बुधवार      मंगलवार, वीरवार
राजधानी एक्सप्रेस      वीरवार                बुधवार

क्रांति एक्सप्रेस          सोमवार, वीरवार       बुधवार, रविवार
मालवा एक्सप्रेस        बुधवार, रविवार       सोमवार, शुक्रवार
जम्मू तवी एक्सप्रेस     बुधवार, शनिवार      सोमवार, वीरवार
जम्मू मेल                सोमवार                 रविवार
हेमकुंट एक्सप्रेस        सोमवार वीरवार      मंगलवार, शुक्रवार
शालीमार एक्सप्रेस     मंगलवार, शनिवार     सोमवार, शुक्रवार
टाटा मूरी एक्सप्रेस     वीरवार, रविवार        सोमवार, वीरवार
अहमदाबाद एक्सप्रेस  मंगलवार, शनिवार     बुधवार, शनिवार
भटिंडा एक्सप्रेस        वीरवार, रविवार      सोमवार, शुक्रवार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed