{"_id":"57387cf94f1c1bfb15ac7011","slug":"rumored-to-found-a-tunel-at-the-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर सुरंग मिलने की खबर ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा पर सुरंग मिलने की खबर ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ाई
ब्यूरो, अमर उजाला/सांबा
Updated Sun, 15 May 2016 07:13 PM IST
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सीमावर्ती गांव चचवाल के नजदीक सुरंग मिलने की अफवाह ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी।
सूचना मिलते ही अधिकारियों ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया तो पाया कि एक स्थान पर सिर्फ जमीन धंस गई थी। जानकारी के अनुसार चचवाल के खोड़ा में किसान जीतराज बोरवेल से खेत में सिंचाई कर रहा था कि एक स्थान पर जमीन धंस गई।
इस पर उसे आशंका हुई कि कहीं पाकिस्तान की ओर से सुरंग तो नहीं बनाई गई है। उसने इसकी सूचना तुरंत सुरक्षा बलों को दी। यह बात पूरे क्षेत्र में फैल गई।
इससे लोग दहशत में आ गए। गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में वर्ष 2008 में पाकिस्तान की तरफ से पांच सौ मीटर लंबी सुरंग का निर्माण किया गया था। उस समय भी एक किसान खेत में पानी दे रहा था कि जमीन धंस गई थी। बाद में वह सुरंग निकली थी।