फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ruckus in assembly on afzal guru issue

विधानसभा में अफजल गुरु मुद्दे पर होगा हंगामा

Thu, 12 Mar 2015 10:01 AM IST
Updated Thu, 12 Mar 2015 10:01 AM IST
विज्ञापन
ruckus in assembly on afzal guru issue

संसद पर हमले के आरोपी अफजल गुरु के शव अवशेष वापस लाने का मुद्दा फिर विधानसभा में गूंजने वाला है। अवामी इत्तेहाद पार्टी (एआईपी) के अध्यक्ष विधायक इंजीनियर रशीद ने इस बाबत विधानसभा में दो प्रस्ताव लाने की तैयारी पूरी कर ली है।

विज्ञापन


रशीद की इस कोशिश से पीडीपी और कांग्रेस की भी मुश्किलें भी बढ़ सकती है। कांग्रेस ने राज्यसभा और पीडीपी ने विधान परिषद चुनाव में रशीद का वोट लेने के लिए अफजल गुरु पर उनके स्टैंड का लिखित समर्थन किया था।
विज्ञापन


गठबंधन सरकार में बड़े भाई की भूमिका निभा रही पीडीपी के लिए इस प्रस्ताव पर उत्तर देना मुश्किल हो सकता है। भाजपा रशीद के प्रस्ताव का खुलकर विरोध करेगी। इसलिए बजट सत्र में इस मुद्दे पर हंगामा तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है राश‌िद के दो अहम मुद्दे

ruckus in assembly on afzal guru issue

विधायक रशीद ने कहा है कि वह अफजल के अवशेष लाने और सारे सियासी कैदियों को रिहा करने संबंधी दो प्रस्ताव विधानसभा में रखेंगे। इंजीनियर रशीद ने दावा किया कि पीडीपी और कांग्रेस ने लिखित तौर पर समर्थन करने का वादा किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि कश्मीरियों के साथ ही भेदभाव क्यों किया जाता है।

रशीद ने श्रीनगर में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अगर पंजाब में भिंडरावाले का मेमोरियल बन सकता है, जहां भाजपा-अकाली सरकार है। अगर नागालैंड के माओवादी, जो देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है, उनका दफ्तर दिल्ली में हो सकता है तो फिर अफजल के अवशेष वापस लाने में क्या गलत है।

सभी कानून सिर्फ कश्मीरियों पर ही क्यों लागू किए जाते हैं ? क्यों सिर्फ कश्मीरियों के साथ भेदभाव किया जाता है। मसर्रत आलम की रिहाई पर इंजीनियर रशीद ने कहा कि सभी सियासी कैदियों को रिहा किया जाना चाहिए। भारत सरकार को कश्मीर मुद्दे को सुलझाने को लेकर गौर करना चाहिए। अगर एक मसर्रत को बंद करेंगे तो 100 मसरत पैदा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed