फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rucks increased in BJP-PDP Alliance

जम्मू-कश्मीर में भाजपा-पीडीपी गठबंधन में बढ़ी खटास

Wed, 19 Apr 2017 06:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 19 Apr 2017 06:44 PM IST
विज्ञापन
rucks increased in BJP-PDP Alliance
महबूबा मुफ्ती व नरेंद्र मोदी - फोटो : file photo

विधान परिषद चुनाव में हुए उलटफेर के बाद भाजपा-पीडीपी के रिश्तों में खटास बढ़ी है। कश्मीर मुद्दे के हल के लिए दोनों दलों में अलग-अलग विचार और मतभेद रहे हैं। सरकारी अफसरों के तबादलों पर भी अलग-अलग राय सामने आई है। सरकार को चलाने के लिए गठित की गई कोआर्डिनेशन कमेटी की नियमित बैठकें नहीं हो पाई हैं। हालांकि, दोनों दल सरकार के सही चलने का दावा कर रहे हैं। 

विज्ञापन


एमएलसी चुनाव में पीडीपी खेमे से माने जा रहे एक निर्दलीय विधायक के भाजपा उम्मीदवार को मत देने से दोनों दलों में दरार का खतरा बढ़ गया है। श्रीनगर लोकसभा उपचुनाव में हार देखने से भी पीडीपी की चिंताएं बढ़ी हैं। कश्मीर में लगातार खराब हालात सत्ताधारी पीडीपी को परेशान किए हुए हैं। 
विज्ञापन


एमएलसी चुनाव में सीट खोने से पीडीपी खेमे की यह सोच बढ़ी है कि सहयोगी भाजपा ने कैसे उसके खेमे के नुमाइंदे को अपनी तरफ खींचा। दोनों सत्ताधारी दलों में पीडीपी 29 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद केवल एक ही सीट जीत पाई और उसे अपने ही सहयोगी से हार का सामना करना पड़ा। सरकार के कई अहम फैसलों में भी भाजपा-पीडीपी में मतभेद सामने आते रहे हैं। फिलहाल दोनों दल के नुमाइंदे आपसी रजामंदी से सरकार चलाने के दावे कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed