फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   RUCKS AFTER FAROOQ ABDULLAH STATEMENTS

फारूक अब्दुल्ला के बयान पर मचा सियासी घमासान, विपक्ष ने की आलोचना

Sat, 25 Feb 2017 11:07 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 25 Feb 2017 11:07 AM IST
विज्ञापन
RUCKS AFTER FAROOQ ABDULLAH STATEMENTS
पूर्व मुख्यमंत्री डा. फारूक अब्दुल्ला - फोटो : File Photo
नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा. फारूक अब्दुल्ला के श्रीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए बयान पर अन्य दलों ने सख्त आपत्ति जताई है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा का कहना है कि राजनीतिक दलों को बयान देते हुए राष्ट्र हितों का ख्याल रखना चाहिए।
विज्ञापन


आतंकवाद, अलगाववाद और राष्ट्र हितों के साथ कांग्रेस ने कभी समझौता नहीं किया है। बुजुर्ग नेता डा. फारूक ने अगर ऐसा बयान दिया है जो राष्ट्र हित से मेल नहीं खाता तो कांग्रेस इसकी कड़ी निंदा करती है। उन्हें सोच समझकर बयानबाजी करनी चाहिए।  
विज्ञापन


भाजपा के मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी ने नेशनल कांफ्रेंस के प्रधान डा. फारूक अब्दुल्ला के पत्थरबाजों का महिमा मंडल करने और अलगाववादी विचारधारा को दर्शाने वाले बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अब्दुल्ला के बयान से नेशनल कांफ्रेंस का असली चेहरा एक बार फिर सबके सामने आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल कांफ्रेस पर विपक्षियों ने साधा निशाना

RUCKS AFTER FAROOQ ABDULLAH STATEMENTS
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : FILE PHOTO
उन्होंने कहा कि  राष्ट्रीय हितों को नजर अंदाज कर सियासी लाभ के लिए नेशनल कांफ्रेंस का नेतृत्व हमेशा सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश में रहता है। उनका कहना है कि विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने के बाद और जनता का विश्वास खोने के बाद नेशनल कांफ्रेंस का नेतृत्व अलगाववादी की बोली बोल कर लोगों का समर्थन हासिल करने की झूठी आशा में बिना कारण ऐसे बयान दे रहा है जिसका कोई औचित्य नहीं है। 

पैंथर्स पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बलवंत सिंह मनकोटिया का कहना है कि पार्टी ऐसे किसी भी बयान की सख्त निंदा करती है जोकि राष्ट्र को नुकसान पहुंचाने वाला हो। सियासी दलों के लिए पार्टी के अलावा राष्ट्र हित सर्वोपरि होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed