अनुच्छेद 370 पर और मचेगा रार, विपक्ष ने की मुद्दे को भुनाने की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं भाजपा भी जम्मू संभाग में अपना पक्ष अपने प्रवक्ताओं के माध्यम से रख रही है और अनुच्छेद 370 को रियासत में अलगाववाद की जड़ और सभी समस्याओं के लिए जिम्मेदार बताया जा रहा है।भाजपा के मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी का कहना है कि अनुच्छेद 370 अलगाववाद की जड़ है।
सेठी की ओर से जारी प्रेस बयान में कहा गया है कि पार्टी के लिए अनुच्छेद 370 और इसके बाद धारा 35ए हटाना कोर एजेंडा रहा है और पार्टी अपने कोर एजेंडे से पीछे नहीं हो सकती। 370 को हटाना और राष्ट्रवाद भाजपा का मुद्दा है। सेठी का कहना है कि अन्य पार्टियां भाजपा के इस मुद्दे पर विरोध कर रही हैं, उन्हें आत्ममंथन करना चाहिए।
मामले पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा
पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारा चंद का कहना है कि केंद्र और रियासत में भाजपा के पास पूर्ण बहुमत वाली सरकारें हैं। ऐसे में अनुच्छेद 370 पर पार्टी को सार्वजनिक रूप से अपना स्टैंड साफ करना चाहिए।
तारा चंद का कहना है कि पश्चिमी पाक रिफ्यूजियों, विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन और अनुसूचित जाति व ओबीसी व आरबीए के लोगों को पदोन्नति में आरक्षण पर भी भाजपा को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए
पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के उपाध्यक्ष रमण भल्ला का कहना है कि विधानसभा सदन में अनुच्छेद 370 को तोड़ने की बात करने वालों को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने राष्ट्रद्रोही कहा है। ऐसे में भाजपा के लिए गठबंधन और सरकार में नैतिक रूप से बने रहना कितना सही है। उनका कहना है कि सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा ने अपने सात दशक के एजेंडे को ताक पर रख दिया है।