{"_id":"85c5fe04c5f0af9066af498338e0414e","slug":"rte-teachers-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरईटी शिक्षकों ने दी हड़ताल की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरईटी शिक्षकों ने दी हड़ताल की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sun, 10 Aug 2014 10:07 PM IST
विज्ञापन
आरईटी शिक्षकों ने सरकार व शिक्षा विभाग के प्रति कड़ा रोष व्यक्त करते हुए उग्र प्रदर्शन व हड़ताल की चेतावनी दी है। आल जेऐंडके आरईटी फोरम के बैनर तले आयोजित बैठक में फोरम के प्रधान अफताब तांत्रे ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह शिक्षकों को समय पर वेतन प्रदान नहीं करवा रही है।
विज्ञापन
एसएस के तहत कार्य कर रहे शिक्षकों को पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिला है। यहां तक कि ईद के पर्व पर मुख्य मंत्री द्वारा आश्वासन दिलाने के बाद भी वेतन नहीं दिया गया। कमरतोड़ महंगाई के चलते बिना वेतन के कैसे गुजारा होगा।
विज्ञापन
सरकार के मंत्री हर बार झूठे आश्वासन दिला कर शिक्षकों को मूर्ख बना रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही शिक्षकों को वेतन नहीं दिया गया तो उग्र प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन