फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   RSS will initiate more shakha in states under left party effects

वामपंथ के प्रभाव वाले राज्यों में ज्यादा शाखाओं का संचालन कराएगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

Fri, 21 Jul 2017 08:59 PM IST
amarujala.com- Written By: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Written By: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Fri, 21 Jul 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
RSS will initiate more shakha in states under left party effects
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ - फोटो : प्रतिकात्मक चित्र

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने प्रांतों प्रचारकों के साथ तीन दिनों की बैठक के बाद संगठन विस्तार की रणनीति को अंतिम रूप दे दिया है। शुक्रवार को संघ की अखिल भारतीय कार्यकरिणी और क्षेत्रीय प्रचारकों की बैठक में तीन दिनों तक हुए मंथन के बाद निष्कर्षों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


अगामी 12 से 14 अक्टूबर तक भोपाल में कार्यकारी मंडल की बैठक से पहले इस बाबत कार्यक्रम तय कर लिए जाएंगे। वामपंथी प्रभाव वाले राज्यों में संघ ने संगठन विस्तार के लिए शाखाएं बढ़ाने का निर्णय लिया है। जातिवाद को अभिशाप मानते हुए संघ ने सामाजिक समरसता का कार्यक्रम पूरे देश में चलाने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन


संघ के सूत्रों के मुताबिक अखिल भारतीय कार्यकारिणी के 30 और 11 क्षेत्रीय प्रचारकों ने बैठक में हिस्सा लिया। प्रांत प्रचारकों की बैठक वीरवार को ही समाप्त हो गई थी। कार्यकारिणी बैठक शुक्रवार शाम को समाप्त हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

देश भर में संचालित हो रही हैं संघ की 57000 शाखाएं

RSS will initiate more shakha in states under left party effects
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ - फोटो : फाइल फोटो

बैठक में सर संघ चालक मोहन भागवत के अलावा सर कार्यवाह भैयाजी जोशी, सर सह कार्यवाह कृष्ण गोपाल, दत्तात्रेय होसबोले एवं अन्य प्रमुख अधिकारी मौजूद थे। मोहन भागवत शनिवार को जम्मू से नागपुर के लिए रवाना होंगे। अन्य सभी प्रमुख पदाधिकारी शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। 

बैठक में इस साल संघ के विस्तार पर संतोष व्यक्त किया गया। वर्तमान में देश भर में संघ की 57000 शाखाएं हैं। पिछले साल और इस साल के साढ़े छह महीनों में विस्तार में 62 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। लगभग सात हजार नई शाखाएं खुली हैं। देश के 840 जिलों में से 820 में संघ का काम चल रहा है।

साप्ताहिक शाखाओं की संख्या लगभग एक हजार है। देश के 90 प्रतिशत ब्लाकों में संघ का काम चल रहा है। जम्मू बैठक में पश्चिम बंगाल, केरल और जम्मू कश्मीर में संगठन विस्तार पर विस्तृत रूप से चर्चा के बाद कार्यक्रम तय किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed