फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rss unhappy over bjp pdp govt report card

गठबंधन सरकार के रिपोर्ट कार्ड पर संघ का रुख कड़ा

Fri, 17 Jul 2015 01:53 AM IST
Updated Fri, 17 Jul 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
rss unhappy over bjp pdp govt report card

रियासत में गठबंधन सरकार का ताना बाना बुनने वाले तथा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव की उपस्थिति में संघ के सर कार्यवाह भैया जी जोशी एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने गठबंधन सरकार के कामकाज की समीक्षा की।

विज्ञापन


भाजपा नेताओं की ओर से पेश रिपोर्ट कार्ड पर संघ ने इसमें और सुधार लाने को कहा है। संघ से जुड़े सूत्रों का कहना है कि तीन दिवसीय चिंतन शिविर के आखिरी दिन वीरवार को सुबह लगभग तीन घंटे तक चली बैठक में भाजपा नेताओं ने सरकार के कामकाज का ब्योरा रखा।
विज्ञापन


कुछ मंत्रियों की कार्यशैली पर नाखुशी जताते हुए इसमें सुधार लाने को कहा गया है। सूत्र तो यहां तक बताते हैं कि यह भी कहा गया कि पार्टी की छवि से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। इसके लिए यदि कुछ मंत्रियों को बदलना पडे़ तो वह कदम भी उठाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेता‌ओं को दिखाया जाए बाहर का रास्ता

rss unhappy over bjp pdp govt report card

इसके साथ ही अनुशासनहीन भाजपा नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया जाए। संघ के नेताओं ने खासतौर से जम्मू और लद्दाख संभाग में जन आकांक्षाओं को पूरा करने की भाजपा को सलाह दी है।

बैठक में जम्मू में एम्स के मसले का हल करने के अलावा जम्मू संभाग से भेदभाव को दूर करने के लिए जल्द उचित कदम उठाने को कहा, ताकि लोगों को जमीन पर बदलाव नजर आए।

संघ ने यह सलाह भी दी कि अलगाववाद से किसी प्रकार का समझौता कतई न किया जाए। सरकार में रहते हुए जन आकांक्षाओं को पूरा किया जाए।

मैराथन बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन रामलाल, डिप्टी सीएम डॉ. निर्मल सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed