{"_id":"5cacd1d0bdec22144002f522","slug":"rss-says-jammu-kashmir-kishtwar-parihar-brothers-and-chandrakant-murder-will-not-go-waste","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिहार बंधुओं और चंद्रकांत की शहादत नहीं जाएगी बेकार, लोगों का मनोबल गिराने की कोशिश: संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिहार बंधुओं और चंद्रकांत की शहादत नहीं जाएगी बेकार, लोगों का मनोबल गिराने की कोशिश: संघ
Tue, 09 Apr 2019 10:39 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 09 Apr 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
आरएसएस नेता की हत्या के बाद जम्मू में दिखा रोष
- फोटो : संजय गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक ब्रिगेडियर सुचेत सिंह ने कहा कि किश्तवाड़ में प्रांत सह सेवा प्रमुख चंद्रकांत शर्मा की निर्मम हत्या से लोगों का मनोबल गिराने की कोशिशें की जा रही हैं। राष्ट्र विरोधी ताकतें चाहती हैं कि पुराना आतंकवाद का समय वापस आए और हिंदू समाज पलायन करे। लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होंगे। परिहार बंधुओं और चंद्रकांत की शहादत बेकार नहीं जाएगी और यह समाज के लिए प्रेरणा का काम करेगी।
यहां मंगलवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए सिंह ने कहा कि राष्ट्र विरोधी बातें करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साढ़े पांच माह पहले परिहार बंधुओं की हत्या की गई। ऐसे हत्याकांडों में शामिल दोषियों की तुरंत शिनाख्त करके कड़ी कार्रवाई की जाए। संघ से जुड़े डॉ. गौतम मैंगी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि चुनाव के दौरान विपक्षी दलों द्वारा के राष्ट्र के खिलाफ बयानबाजी पर चुनाव आयोग को खुद नोटिस लेना चाहिए, क्या वह उनके एजेंट की तरह काम कर रहा है।
ऐसे दलों के खिलाफ शिकायत एक प्रावधान है, लेकिन कार्रवाई के लिए खुद संज्ञान लेने का प्रावधान होना चाहिए। संघ कोई राजनीति दल नहीं है, वह कल्चरल और भारतीय संस्कृति का प्रोत्साहन करता है, इसलिए ऐसे दलों के खिलाफ राजनीतिक दलों का कर्तव्य बनता है कि वे शिकायत करें। वक्ताओं ने कहा कि किश्तवाड़ जिला अस्पताल में चिकित्सा सहायक के पद पर कार्यरत चंद्रकांत शर्मा ने जिला, विभाग कार्यवाह सहित विभिन्न दायित्वों का निर्वाह किया।
विज्ञापन
उन्होंने संघ का प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष का प्रशिक्षण हासिल किया था। उनका परिवार धार्मिक गतिविधियों व समाज सेवा के कार्यों के लिए सक्रिय था। चंद्रकांत आतंकवाद के दौर में लोगों का मनोबल बनाने के लिए सक्रिय रहे। इस हत्याकांड की संघ परिवार घोर निंदा करता है। इस मौके पर पुरुषोत्तम धधोची मौजूद रहे।