जम्मू-कश्मीर में जुटेंगे RSS के दिग्गज, मोहन भागवत भी होंगे शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत के इतिहास में पहली बार होने जा रही आरएसएस की अखिल भारतीय प्रचारक बैठक के लिए श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का चयन किया गया है। बैठक में संघ प्रमुख डा. मोहन भागवत समेत संघ का शीर्ष नेतृत्व हिस्सा लेंगे।
संघ सूत्रों के अनुसार सुरक्षा और सुविधा को मद्देनजर रखते हुए कटड़ा का चयन लगभग फाइनल किया गया है। जम्मू शहर में बैठक होने पर सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध करने पड़ते और यहां पर बैठक स्थल के बाहर लोगों की भीड़ भी लगे रहने की आशंका थी।
प्रदेश में आरएसएस की अखिल भारतीय प्रचारक बैठक की तैयारियां संगठन स्तर पर शुरू कर दी गई हैं। बैठकों का सिलसिला भी जारी है और पदाधिकारी स्तर पर जिम्मेदारी तय की जा रही है।
17-21 जुलाई की तिथियों का प्रस्ताव
संघ की बड़े स्तर पर होने वाली बैठक के लिए सरकार को भी सूचित कर दिया गया है ताकि सुरक्षा के ठोस बंदोबस्त किए जा सकें। बैठक 17 से 21 जुलाई तक होना प्रस्तावित है।
इसमें संघ के करीब 200 प्रचारक देश के विभिन्न हिस्सों से भाग लेने पहुंचेंगे। इस दौरान राष्ट्र के समक्ष चुनौतियों पर मंथन और रियासत के हालात पर चर्चा होगी। संघ से जुड़े मसलों पर विस्तार से चर्चा के बाद कई प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे।