फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   RSS leader Indresh said: Pakistan Occupied Jammu and Kashmir will again become part of India

आरएसएस नेता इंद्रेश बोले: पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर फिर बनेगा भारत का हिस्सा, चीन चाहता है हिमालय हड़पना

Sun, 06 Nov 2022 01:19 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 06 Nov 2022 01:19 AM IST
सार

भारत तिब्बत सहयोग मंच के कार्यक्रम में इंद्रेश कुमार ने कहा कि तिब्बत हड़पने के बाद भारतीय हिमालय को भी हड़पने की मंशा से चीन साजिश रचता रहता है। चीन असल में साम्राज्यवाद का विस्तारवाद है और लगभग विश्व की सभी मानवीय ताकतें इसका विरोध कर रही हैं।

विज्ञापन
RSS leader Indresh said: Pakistan Occupied Jammu and Kashmir will again become part of India
जम्मू में इंद्रेश कुमार जानकारी देते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर फिर से जल्द ही भारत का हिस्सा बनेगा। जम्मू में शनिवार को भारत तिब्बत सहयोग मंच की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर अपने संबोधन में इंद्रेश कुमार ने यह बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर भारत का था और फिर से भारत में होगा। इसके लिए क्या कदम उठेंगे। कैसे कदम उठेंगे वह तो भविष्य में अपने आप ही सामने आता रहेगा लेकिन दवा से दुआओं में ताकत ज्यादा होती है
विज्ञापन


इसलिए वह जम्मू कश्मीर के हर नागरिक सहित भारत वर्ष की जनता से अपील करते हैं कि वह हर रोज भगवान से प्रार्थना करे कि पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर जल्द हमें वापस मिले। इंद्रेश कुमार ने कहा कि हर आदमी चाहे वह किसी भी धर्म, जाति, मजहब, पंथ या फिर राजनीतिक दल से हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही चाहता है कि पीओजेके फिर से हमारा हो और कैलाश मानसरोवर भी हमें मिले। उन्होंने कहा कि चीन लगातार हिमालय क्षेत्र में अक्रांता की स्थिति में रहा है। भारत उसका डटकर मुकाबला करने में सक्षम है। उसने जो दो तीन हमले मानव जाति पर किए, जिनमें पहला हमला था सस्ती व बिना टिकाऊ वस्तुओं की मार्केट तैयार कर दुनिया के बाजार पर कब्जा करना।

इसका परिणाम यह हुआ कि चीन दिवालिया हो रहा है। उन्होंने कहा कि तिब्बत हड़पने के बाद भारतीय हिमालय को भी हड़पने की मंशा से चीन साजिश रचता रहता है। चीन असल में साम्राज्यवाद का विस्तारवाद है और लगभग विश्व की सभी मानवीय ताकतें इसका विरोध कर रही हैं। चीन ने ही कोरोना वायरस बनाया, जिसने भारत सहित दुनिया के 80 लाख लोगों की जान ली।

लक्ष्य तो चीन का बहुत बड़ा था लेकिन रास्ते में उसे मानव जाति का रक्षक बनकर भारत खड़ा मिला। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर की पूर्ववर्ती सरकारों ने केवल अलगाववाद के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम किया। लोग मरते रहे। वे सत्ता में मस्त रहे।


उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद जम्मू कश्मीर शांति और विकास की ओर बढ़ रहा है। अब वह दिन दूर नहीं, जब यहां आतंक का खात्मा होगा और स्थायी शांति स्थापित होगी। कश्मीर घाटी में टारगेट किलिंग्स की घटनाओं पर उन्होंने कहा कि लोगों की जान भी बचेगी, नौकरी भी बचेगी और पुनर्वास भी होगा। इस अवसर पर भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय महामंत्री पंकज गोयल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed