{"_id":"5d4bf5768ebc3e6cde238a63","slug":"rss-keeps-close-watch-on-jammu-kashmir-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मूः लोगों की नब्ज टटोलने में जुटे राजनीतिक दल, हालात पर आरएसएस की पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मूः लोगों की नब्ज टटोलने में जुटे राजनीतिक दल, हालात पर आरएसएस की पैनी नजर
Thu, 08 Aug 2019 03:42 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 08 Aug 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
मोहनराव भागवत
अनुच्छेद 370 व 35-ए हटने के बाद विभिन्न क्षेत्र के लोगों का मन टटोलने और माहौल भांपने में सियासी दलों के अलावा संघ भी लगा हुआ है। सूत्रों के अनुसार भाजपा मुख्यालय में आंतरिक बैठकों के अलावा समाज के विभिन्न तबकों से जुड़े प्रमुख नागरिकों व कानूनी जानकारों से पार्टी नेताओं की बैठकों का दौर जारी है। सूत्रों के मुताबिक यह इसलिए किया जा रहा है कि लोगों को अनुच्छेद 370 व 35ए हटने से होने वाले फायदों की जानकारी दी जा सके।
इसी तरह अन्य पार्टियों में नेकां, कांग्रेस, पैंथर्स समेत अन्य छोटे दल भी बैठकें कर माहौल को भांप रहे हैं। पार्टियों ने अपने जमीनी स्तर से जुड़े कार्यकर्ताओं से कहा है कि वह लोगों का मन टटोलें व पार्टी की लाइन अनुसार उनके समक्ष पक्ष रखें। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) भी अनुच्छेद 370 व 35ए हटने के बाद राज्य में बने हालात पर नजर रखे हुए है।
इसके अलावा संघ के नेता विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के संपर्क में हैं ताकि माहौल को भांपा जा सके। संघ चाहता है कि राज्य में हालात शांतिपूर्ण बने रहें। इसके लिए अनुच्छेद 35ए व 370 हटने से होने वाले लाभ की ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों तक जानकारी पहुंचाने की कवायद शुरू की गई है।