'मिशन कश्मीर' के मंथन को रविवार को जम्मू पहुंचेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सर संघचालक मोहन भागवत 13 नवंबर रविवार को दो दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचेंगे। भागवत के दौरे की तैयारियां जोर शोर से जारी हैं। परेड ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम में भाजपा के मंत्रियों को भी खास हिदायत दी गई है कि वह पूर्ण गणवेश में ही आएं।
दो दिवसीय दौरे के पहले दिन पुराने शहर के परेड मैदान में संभाग भर से आए स्वयं सेवकों को सर संघ चालक संबोधित करेंगे। आरएसएस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एकत्रित करण कार्यक्रम में 10 हजार के करीब स्वयं सेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहेंगे।
सोमवार 14 नवंबर को ईडन गार्डन में महिला सम्मेलन को भी भागवत संबोधित करेंगे। इन दो प्रमुख कार्यक्रमों के अलावा संघ संगठनों की बैठकों का दौर भी चलेगा। भागवत के दौरे को देखते हुए संघ की हर शाखा में कार्यक्रम को लेकर पूर्व अभ्यास जारी है।
पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार के कार्यकाल में है पहला दौरा
संभाग के डोडा, किश्तवाड़, रामबन, रियासी, राजोरी, पुंछ, कठुआ, सांबा एवं जम्मू जिले से बड़ी तादाद में स्वयं सेवकों के आने-जाने व खाने-पीने की खास व्यवस्था की गई है। पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के कार्यकाल में भागवत का रियासत का यह पहला दौरा होगा।
मोहन भागवत का संबोधन सीज फायर उल्लंघन की घटनाओं, बेस्ट पाक, पीओके रिफ्यूजियों सहित जम्मू संभाग के लोगों की आकांक्षाओं पर केंद्रित रह सकता है। भागवत के दौरे के मद्देनजर स्थानीय स्तर पर संघ के लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं।