फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rspura news, run for unity news

Jammu News: रन फॉर यूनिटी में दौड़े 200 युवा, देशभक्ति की दिखी झलक

Sun, 28 Sep 2025 12:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 28 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
rspura news, run for unity news
आरएस पुरा पुलिस की ओर से सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य मैराथन में शमिल युवा
कस्बे के टाली मोड़ से शुरू हुई मैराथन का सतोवाली ग्राउंड सुचेतगढ़ में हुआ समापन
विज्ञापन

आरएस पुरा। पुलिस ने शुक्रवार को आरएस पुरा में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया। यह कार्यक्रम सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित किया गया। कस्बे के टाली मोड़ से शुरू हुई मैराथन का समापन सतोवाली ग्राउंड सुचेतगढ़ में किया।
इस दौरान 200 युवाओं, स्कूली बच्चों, कॉलेजों के विद्यार्थियों, आईटीआई कॉलेज आरएस पुरा के छात्रों और स्थानीय समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। दौड़ को एसपी हेडक्वार्टर इरशाद हुसैन राथर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एसडीपीओ आरएस पुरा गुरमीत सिंह, थाना प्रभारी रवि परिहार व एसोसिएशन के अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

एसपी हेडक्वार्टर जम्मू ने कहा कि पुलिस विभाग सदैव ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करता रहेगा। उन्होंने युवाओं को सरदार पटेल की विचारधारा से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। मॉर्निंग वॉकर्स एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार गुप्ता ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने में बेहद मददगार साबित होते हैं। बाद में मैराथन के विजेताओं को नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed