{"_id":"6926114e49afd713160a44cf","slug":"rspura-news-protest-samba-news-c-312-1-sjam1007-103151-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हिंदू समुदाय के लोगों से किया बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हिंदू समुदाय के लोगों से किया बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
आरएस पुरा श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति की और से कस्बे में पत्रकारो कके जानकारी देते हुए
- फोटो : Samvad
Link Copied
आरएस पुरा। कस्बे में श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति ने हिंदू समुदाय के लोगों से की बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति आरएस पुरा की तरफ से बैठक का आयोजन कर कहा गया कि अगर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधीन मेडिकल कॉलेज में आवंटित की गई एमबीबीएस सीटों को रद्द नहीं किया गया तो संघर्ष समिति की तरफ से बड़ा आंदोलन किया जाएगा। आरएस पुरा में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति के महंत राजेश बिट्टू सहित कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधीन आने वाले मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के लिए आवंटित की गई सीटों में से 42 सीटों को विशेष समुदाय के लोगों को दी गई हैं जबकि हिंदू समुदाय के विद्यार्थियों की अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर प्रदेश स्तर पर श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति का गठन हो चुका है और आरएस पुरा में समिति बनाई गई है।पत्रकारों को जानकारी देते महंत राजेश गीरी ने कहा कि श्री माता वैष्णो देवी हिंदू धर्म के लिए आस्था का केंद्र है और मेडिकल कॉलेज भी श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधीन ही आता है ऐसे में मेडिकल कॉलेज में सिर्फ और सिर्फ हिंदू समुदाय के विद्यार्थियों को ही सीटें आवंटित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर मेडिकल कॉलेज के बोर्ड एवं सरकार ने इस फैसले को वापस नहीं लिया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन किया जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बयान पर रोष जताते कहा कि उन्होंने हमेशा ही जम्मू संभाग के लोगों की अनदेखी की है जो आज भी जारी है। इस दौरान विक्रम शर्मा, अनिल कपूर,मास्टर कृष्ण लाल, राज कुमार गुप्ता, सचिन चोपड़ा मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।