फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rspura, administration, camp

Jammu News: लोगों ने समस्याएं उजागर कर मांगा समाधान

Wed, 06 Sep 2023 02:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 06 Sep 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
rspura, administration, camp
भ्रष्टाचार मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत मीरां साहिब में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। भ्रष्टाचार मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत मंगलवार को मीरां साहिब में प्रशासन की तरफ से एक कार्यक्रम हुआ। इस दौरान लोगों ने समस्याओं को उजागर कर समाधान की अपील की।

कार्यक्रम में एसडीएम आरएस पुरा सीमा परिहार मुख्य रूप पर मौजूद रहीं। कार्यक्रम में लोगों ने पेंशन, सरकारी राशन आदि से संबंधित समस्याएं उजागर कीं। गांव लंगोटिया की सरपंच चंचला देवी की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने सरकारी स्वास्थ्य केंद्र को स्थानांतरित करने के मुद्दे को उठाया। ब्लॉक मेडिकल अधिकारी मोनिका कोतवाल ने बताया कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के मकसद से ही इस स्वास्थ्य केंद्र को शिफ्ट किया गया है। एसडीएम ने बताया कि जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त जम्मू कश्मीर अभियान के तहत उप जिला आरएस पुरा में विभिन्न जगहों पर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर सीधे तौर पर लोगों की समस्याओं को सुना जा रहा है। आगामी दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed