{"_id":"5db86818e88ef77545faf46485d91f62","slug":"rs-pura-want-facilities-of-state-subject-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएस पुरा में मिले स्टेट सब्जेक्ट बनाने की सुविधा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएस पुरा में मिले स्टेट सब्जेक्ट बनाने की सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 10 Aug 2014 02:05 AM IST
विज्ञापन
जम्मू यूनिवर्सिटी में शनिवार को एनएसयूआई ने रियासत के राजस्व मंत्री से मांग उठाई कि आरएस पुरा के विद्यार्थियों को आरएस पुरा में ही स्टेट सब्जेक्ट बनाने की सुविधा बहाल की जाए।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी परिसर में प्रेस वार्ता के दौरान एनएसयूआई के महासचिव अवज्योत सिंह ने कहा कि आरएस पुरा तहसील के विद्यार्थियों को अपने स्टेट सब्जेक्ट बनाने को लेकर जम्मू आना पड़ रहा है, जिससे उन्हें काफी मुश्किलें हो रही हैं।
विज्ञापन
इस मुश्किल को दूर करने के लिए राज्य के राजस्व मंत्री से एनएसयूआई की ओर से अपील की जा रही है कि आरएस पुरा में आग लगने की घटना को चौदह साल बीत गए हैं।
लेकिन आरएस पुरा के विद्यार्थियों को अभी भी जम्मू डीसी आफिस में हर प्रकार के राजस्व रिकार्ड को हासिल करने के लिए आना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी मुश्किलें होती हैं।
विज्ञापन