{"_id":"ab12ad3fed848bc7fb0ce87c7ae4b9cc","slug":"rpf-increased-safety-of-railway-tracks","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा के चलते कड़ी हुई रेलवे ट्रैक की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा के चलते कड़ी हुई रेलवे ट्रैक की सुरक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Thu, 17 Jul 2014 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ट्रैक और स्टेशन की सुरक्षा को पहले से ज्यादा चाक चौबंद किया जाएगा। एक तरफ ट्रैक के प्रति सावधानी बरतने के लिए जागरूकता बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ आपात स्थिति से निपटने के लिए रेलवे और स्थानीय पुलिस के बीच समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया जाएगा। वीरवार को जीआरपी के एसएसपी शिव कुमार और एसएसपी कठुआ मोहन लाल ने संयुक्त रूप से कठुआ रेलवे स्टेशन का दौरा किया।
विज्ञापन
वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद सुरक्षा तंत्र को और मजबूत करने की दिशा में विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बरसात के सीजन की चुनौती, श्री अमरनाथ यात्रा और स्वतंत्रता दिवस की आमद को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
एसएसपी रेलवे शिवकुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन और ट्रैक को पहले से ही पर्याप्त सुरक्षा दी गई है। संयुक्त दौरे के तहत सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई है।
रेलवे ट्रैक की सुरक्षा के लिए सरकारी एजेंसियों के साथ आम लोगों का भी सहयोग जरूरी होता है। वहीं बरसात के सीजन में ट्रैक पर यदि किसी तरह की समस्या उत्पन्न होती है तो ऐसी परिस्थितियों में आपदा प्रबंधन के इंतजाम सुनिश्चित किए जाते हैं। इस मकसद से जीआरपी और राज्य पुलिस के बीच समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया है।