उद्घाटन के पत्थर पर मंत्री और विधायक में ठनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस पर उधमपुर के प्राइमरी हेल्थ सेंटर गढ़ी की नवनिर्मित इमारत के उद्घाटन को लेकर इलाके के एक मंत्री और विधायक में ठन गई है।
पहले तय था कि उद्घाटन विधायक करेंगे लेकिन 14 अगस्त की रात स्वास्थ्य विभाग ने कार्यक्रम को बदल दिया। उद्घाटन वाले पत्थर पर विधायक का नाम भी अंकित था।
लेकिन अचानक विधायक की जगह पर श्रम मंत्री अजय सडोत्रा का नाम आ गया और मंत्री ने इमारत का उद्घाटन किया। इस मुद्दे पर मौके पर पहुंचे विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया का मंत्री और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी से तीखी बहस भी हुई।
'श्रम मंत्री से कोई संबंध नहीं बनता'
विधायक मनकोटिया के अनुसार मामला स्वास्थ्य विभाग से संबंधित है और प्राइमरी हेल्थ सेंटर विधायक की कोशिशों पर ही अपग्रेड हो सकता है। श्रम मंत्री से कोई संबंध नहीं बनता है।
स्वास्थ्य विभाग ने दबाव में आकर समारोह को बदल दिया। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पीएचसी गढ़ी की इमारत का उद्घाटन पहले विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया द्वारा करवाना तय था।
इसके लिए पीएचसी गढ़ी के बाहर विधायक के नाम का उद्घाटन का पत्थर भी लगा दिया गया था। विधायक को इसके लिए समय भी दे दिया गया था। वीरवार रात को स्वास्थ्य विभाग ने अचानक ही मंत्री के कहने पर सब कुछ बदल डाला।
'मंत्री पीएचईका उद्घाटन नहीं कर सके'
स्वतंत्रता दिवस समारोह में विधायक को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इसका कड़ा विरोध किया। दोपहर करीब एक बजे जब मंत्री ने पीएचसी की इमारत का उद्घाटन किया तो कुछ ही समय बाद विधायक भी मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने मौके पर मौजूद मंत्री व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई। हालांकि मनकोटिया का दावा है कि विरोध के कारण मंत्री पीएचई इमारत का उद्घाटन नहीं कर सके।