फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   row in cricket match in jammu university

जम्मू यूनिवर्सिटी: क्रिकेट मैच में हुआ बवाल, जानिए पूरा मामला

Fri, 08 May 2015 11:07 PM IST
Updated Fri, 08 May 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
row in cricket match in jammu university

जम्मू विश्वविद्यालय में शुक्रवार को अंतर विभागीय क्रिकेट (पुरुष) प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में जमकर बवाल हुआ। विवि के ही एक विभाग के छात्रों ने जबरन मुकाबले को रुकवा दिया, तो दूसरे धड़े में लॉ स्कूल के विद्यार्थियों ने विरोध जताते हुए विवि के मुख्य गेट को बंद करके ढाई घंटे तक जोरदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


मुख्य गेट के बंद होने से विद्यार्थियों के साथ अन्य लोगों को भी दूसरे गेट से आवाजाही करनी पड़ी। अधिकारियों के हस्तक्षेप पर भी प्रदर्शनकारी छात्र शांत नहीं हुए। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुलपति प्रो. आरडी शर्मा ने जांच के आदेश दिए हैं। डीन स्टूडेंट वेलफेयर पंकज श्रीवास्तव के अनुसार जांच कमेटी शीघ्र बनाई जा रही है।
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट के बाद ही फाइनल मुकाबला कराया जाएगा। विश्वविद्यालय के मैदान पर शुक्रवार सुबह आठ बजे शारीरिक शिक्षा विभाग और लॉ स्कूल के बीच लंबित खिताबी मुकाबले का आयोजन किया गया। पहली पारी तक सब कुछ ठीक रहा और लॉ स्कूल ने 117 रनों का स्कोर खड़ा किया, लेकिन दूसरी पारी की शुरुआत में ही विश्वविद्यालय के ही एक अन्य विभाग के छात्र आ धमके और पिच से विकेट उखाड़ डाले।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई सालों से हो रही बदनाम करने की साजिश

row in cricket match in jammu university

इस दौरान टीमों के सदस्यों और विरोध कर रहे विद्यार्थियों में कहासुनी भी हुई। विरोध करने वाला धड़ा मुकाबला नहीं करवाने पर अड़ा रहा, जिसके बाद मुकाबले को बंद करवा दिया, लेकिन इसके बाद लॉ स्कूल के विद्यार्थी भी जबरन मुकाबले को रोकने के विरोध में प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन पर उतरे छात्रों ने विवि के मुख्य गेट को बंद कर दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त विभाग के कुछ शरारती तत्व पिछले कई सालों से ऐसी गतिविधियां कर रहे हैं, लेकिन विवि प्रशासन उन्हें रोकने में पूरी तरह से विफल रहा है। कैंपस में सुरक्षा नाम की कोई चीज नहीं है। कोई भी आकर अकादमिक या अन्य गतिविधि को रोक देता है। इस बीच लॉ स्कूल के छात्रों के शिष्टमंडल ने कुलपति से मुलाकात कर सारा मामला रखा।

जिस पर कुलपति ने जांच कमेटी बनाने के आदेश दिए। शारीरिक शिक्षा विभाग के निदेशक प्रो. ध्यान सिंह भाऊ का कहना है कि मामले को कुलपति के समक्ष रखा गया है, जिसमें जांच कमेटी की रिपोर्ट पर ही कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इसी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में लॉ विभाग और लॉ स्कूल की टीमों के बीच विवाद हुआ था।

क्रिकेट मैच के बवाल से ने बढ़ाई दिक्कतें

row in cricket match in jammu university

जेयू के खेल मैदान में क्रिकेट मैच में हुए बवाल के कारण लॉ स्कूल विभाग के विद्यार्थियों द्वारा यूनिवर्सिटी के मेन गेट बंद किए जाने से अन्य विद्यार्थियों और अन्य लोगों को बहुत परेशानी हुई। शुक्रवार को दोपहर बारह बजे के दौरान बवाल होने के बाद विद्यार्थियों ने मेन गेट को बंद कर दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सड़क पर बैठकर विवि प्रशासन और शारीरिक शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विद्यार्थियों ने चार घंटे तक मेन गेट को बंद रखा, जिसके कारण विवि के विभागों के अलावा दूरस्थ शिक्षा विभाग के अन्य विद्यार्थियों को विवि के अंदर और बाहर जाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। विद्यार्थियों ने अपनी जिद पर अड़कर विद्यार्थियों को मेन गेट से न ही भीतर घुसने दिया और न ही बाहर जाने दिया। तेज धूप और गर्मी में विद्यार्थियों और अन्य लोगों को लंबा रास्ता तय करके हास्टल गेट, रेजीडेंशियल गेट और बैंक गेट से प्रवेश करना पड़ा।

इस तरह से लंबा रास्ता तय कर विद्यार्थियों को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा कैंपस में स्थित क्वार्टर में रहने वाले स्टाफ के स्कूली बच्चों और रिश्तेदारों को भी बहुत ही दिक्कत उठानी पड़ी। विद्यार्थियों और अन्य लोगों द्वारा परेशानी झेलने के बावजूद विवि प्रशासन और शारीरिक शिक्षा विभाग के स्टाफ सदस्यों ने कोई भी कदम नहीं उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed