फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ROUTES OF MANY BIG TRAINS GOT CHANGED

बदल गया है कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का रूट, जान ले वरना हो सकती है मुश्किल

Sat, 24 Dec 2016 11:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 24 Dec 2016 11:28 AM IST
विज्ञापन
ROUTES OF MANY BIG TRAINS GOT CHANGED
train - फोटो : File Photo

उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल द्वारा अमृतसर रेलवे स्टेशन पर वॉशेबल एप्रॉन का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य के चलते अमृतसर से होकर जम्मू पहुंचने वाली तीन ट्रेनों के रूट में एक महीने के लिए बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेनें बारस्ता जालंधर पठानकोट के रूट से होकर चलेंगी। 

विज्ञापन


19225-19226 भटिंडा-जम्मू तवी एक्सप्रेस 24 दिसंबर से एक जनवरी तक अमृतसर के बजाए बारस्ता जालंधर सिटी-मुकेरिया-पठानकोट से होकर चलेगी। 19415-19416 अहमदाबाद-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस 25 दिसंबर से 24 जनवरी तक बारस्ता जालंधर सिटी-मुकेरिया-पठानकोट से होकर चलेगी। 1
विज्ञापन


8101-18102 इसके अलावा टाटा नगर-जम्मू तवी टाटा मूरी एक्सप्रेस 24 दिसंबर से 28 जनवरी तक बारस्ता जालंधर सिटी-मुकेरिया-पठानकोट से होकर चलेगी। 

दस घंटे से ज्यादा लेट हो रही है ट्रेनें

ROUTES OF MANY BIG TRAINS GOT CHANGED
दस घंटे से ज्यादा लेट हो रही है ट्रेनें - फोटो : demo

देश के विभिन्न हिस्सों से जम्मू पहुंचने वाली ट्रेनों का कोहरे के कारण देरी से पहुंचने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी एक दर्जन के करीब ट्रेनें एक से 11 घंटे की देरी जम्मू पहुंची, जिसके कारण यात्री परेशान परेशान हुए।

ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण दोपहर तक रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा। सबसे अधिक 11 घंटे की देरी से अमरनाथ एक्सप्रेस पहुंची। अमरनाथ एक्सप्रेस का जम्मू पहुंचने का समय दोपहर साढ़े 12 बजे है, लेकिन यह 11 घंटे की देरी से रात साढ़े 11 बजे पहुंची। इसके अलावा इंदौर जम्मू तवी मालवा एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से रात आठ बजे पहुंची। 

लंबी दूरी की ट्रेनें ज्यादा प्रभावित

ROUTES OF MANY BIG TRAINS GOT CHANGED
जम्मू स्टेशन पर लेट हो रही ट्रेनें - फोटो : File Photo
इसके अलावा स्वराज एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से पौने पांच बजे, टाटा मूरी जम्मू तवी एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से शाम छह बजे, कोलकाता जम्मू तवी सियालदाह एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे की देरी से दोपहर एक बजे, झेलम एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से दोपहर तीन बजे, श्री माता वैष्णो देवी अंडमान एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से शाम चार बजे पहुंची। 

जम्मू मेल सवा घंटे की देरी से सुबह साढे़ नौ बजे, पठानकोट उधमपुर डीएमयू एक घंटे की देरी से पौने नौ बजे, पूजा एक्सप्रेस आधा घंटे, शालीमार एक्सप्रेस पौने घंटे और उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से सुबह सवा सात बजे पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed