{"_id":"676bc0bc6780e0179b021d5d","slug":"ropeway-protest-72-hour-strike-continues-in-katra-police-arrested-protesters-in-ropeway-protest-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ropeway Protest: कटड़ा में 72 घंटे की हड़ताल जारी, रोपवे विरोध में प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ropeway Protest: कटड़ा में 72 घंटे की हड़ताल जारी, रोपवे विरोध में प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Wed, 25 Dec 2024 01:52 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Wed, 25 Dec 2024 01:52 PM IST
सार
कटड़ा में रोपवे के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने हड़ताल जारी रखी, पुलिस ने लाठीचार्ज किया और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
कटड़ा रोपवे विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटड़ा में रोपवे के विरोध में प्रदर्शन लगातार जारी है, जहां सुबह से ही नगर कटड़ा के व्यापार पूरी तरह से बंद रहा। प्रदर्शनकारी शालीमार पार्क पर जुटे थे और विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान, जब प्रदर्शनकारी कटड़ा के बाजार में प्रवेश करने की कोशिश करने लगे, तो उन्हें कटड़ा पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री और विधायक अजय नंदा ने भी प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया। वहीं पूर्व मंत्री जुगल किशोर ने बातचीत करते हुए बताया कि 72 घंटे की बैंड हड़ताल को जारी रखा जाएगा। उन्होंने कटड़ा पुलिस से सवाल किया कि प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के कारणों का जवाब दिया जाए। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस द्वारा लाठीचार्ज भी किया गया, जिससे माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शनकारी रोपवे के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर उग्र थे और इसे पूरी तरह से निलंबित करने की मांग कर रहे थे। कटड़ा में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन