फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rope way to start from new year 2019 from vaishno devi darbar to bhairon ghati

नए साल पर वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस सुविधा से 4 मिनट में पहुंचेंगे

Thu, 01 Nov 2018 02:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 01 Nov 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
rope way to start from new year 2019 from vaishno devi darbar to bhairon ghati
माता वैंष्णों देवी की प्राकृतिक पिंडी - फोटो : फाइल
माता वैष्णो देवी के यात्रियों को नए साल में भैरो घाटी रोपवे का तोहफा मिलेगा। रोपवे के शुरू होने पर उन्हें वैष्णो देवी के दरबार से भैरोनाथ (भैरो घाटी) मंदिर तक कठिन चढ़ाई से निजात मिलेगी। रोपवे से मात्र चार मिनट में दरबार से सीधे भैरो घाटी पहुंचा जाएगा। इसमें प्रति एक घंटे में आठ सौ यात्रियों को भवन से भैरो मंदिर तक ले जाने की क्षमता होगी। एक ही बार हवाई रूट से 42-45 यात्री जा सकेंगे।
विज्ञापन


नवंबर के पहले हफ्ते में स्विटजरलैंड से कंपनी के सदस्य पहुंच रहे हैं, जिनसे कांट्रैक्ट पर बची हुई औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इसके बाद रोपवे को यात्रियों को समर्पित किया जाएगा। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा से श्रद्धालु बाणगंगा, चरण पादुका, अर्द्धकुंवारी, हिमकोटी, सांझी छत से होते हुए समुद्र तल से 5200 मीटर की ऊंचाई पर 13.0 किलोमीटर का सफर तय करके वैष्णो देवी के भवन में पहुंचते हैं। इसमें छह किलोमीटर का सफर तय करके अर्द्धकुंवारी से वैकल्पिक सीधे ट्रैक से अधिकांश यात्री भवन तक पहुंचते हैं। लेकिन एक बड़ी संख्या में यात्री अर्द्धकुंवारी से पुराने ट्रैक से हाथी मत्था की चढ़ाई तय करके भवन में पहुंचते हैं।
विज्ञापन


समुद्र तल से 6619 मीटर की ऊंचाई पर भवन से करीब तीन किलोमीटर की सीधी और कठिन चढ़ाई करके भैरोनाथ के मंदिर में पहुंचा जाता है। इसमें पैदल और घोड़ों से यात्री और सामान ले जाया जाता है। लेकिन यह पूरी वैष्णो देवी की यात्रा में सबसे सीधी चढ़ाई है, जिससे यात्री थक जाते हैं। इससे बड़ी संख्या में यात्री वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद सीधे कटड़ा वापस लौट जाते हैं। श्राइन बोर्ड ने भैरोनाथ के मंदिर में भक्तों की संख्या को बढ़ाने और यात्रा को सरल करने के लिए पैसेंजर रोपवे का निर्माण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 दिन में प्रोजेक्ट पूरा करने का टारगेट

rope way to start from new year 2019 from vaishno devi darbar to bhairon ghati
Ropeway - फोटो : File Photo
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ सिमरनदीप सिंह का कहना है कि भैरो घाटी रोपवे प्रोजेक्ट पर काम लगभग मुकम्मल कर लिया गया है। प्रोजेक्ट की अन्य औपचारिकताएं अगले 40 दिन में पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। नए साल से पहले वैष्णो देवी यात्रियों को रोपवे समर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed