फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rope way from vaishno devi bhawan to bhairo mandir will remain close for two days for maintenance

जम्मू-कश्मीर: कटड़ा वैष्णो देवी में दो दिन भैरो घाटी के लिए रोपवे रहेगा बंद, यह वजह आई सामने

Sat, 01 Jun 2019 10:29 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 01 Jun 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
rope way from vaishno devi bhawan to bhairo mandir will remain close for two days for maintenance
वैष्णो देवी से भैरो घाटी तक का रोपवे - फोटो : फाइल, अमर उजाला
कटड़ा भवन से भैरो घाटी पर चल रहे रोपवे की देखरेख मरम्मत कार्य के लिए पांच व छह जून को यात्रियों की आवाजाही के लिए बंद रखा जाएगा। श्राइन बोर्ड का कहना है कि पांच और छह जून को भक्तों को घोड़ा, पालकी या पैदल ही भैरो घाटी की यात्रा करनी पड़ेगी। 
विज्ञापन


उसके बाद सात जून को दोबारा यात्रियों के लिए यह सेवा बहाल कर दी जाएगी। उधर, शनिवार को त्रिकुटा पर्वत पर हल्की बूंदाबांदी और तेज हवा चलने से दोपहर बाद दो घंटे हेलीकाप्टर सेवा प्रभावित रही। 
विज्ञापन


इसके कारण दर्शन को आए यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को 31 हजार के करीब भक्तों ने पंजीकरण करा कर प्राकृतिक पिंडियों के दर्शन किए। 

शनिवार को 28 हजार के करीब भक्त पंजीकरण करा कर भवन की ओर प्रस्थान का चुके थे। रविवार को यह संख्या और बढ़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed