फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rocket launcher shell explodes during exercise in firing range, UP jawan martyred, second injured

Jammu Kashmir: फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान रॉकेट लांचर का गोला फटा, यूपी का जवान शहीद, दूसरा घायल

Wed, 06 Jul 2022 11:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 06 Jul 2022 11:11 PM IST
सार

धमाके के साथ गोले के स्प्लिंटर दोनों को जवानों को लगे। गंभीर रूप से घायल रिशीकेश चौबे ने दम तोड़ दिया।रमेश कुमार को पुंछ में स्थित 425 फील्ड एंबुलेंस अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन
Rocket launcher shell explodes during exercise in firing range, UP jawan martyred, second injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान रॉकेट लांचर का गोला चलने से एक जवान शहीद हो गया। एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद एयरलिफ्ट कर उत्तरी कमान अस्पताल उधमपुर भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


मृतक जवान की पहचान रिशीकेश चौबे पुत्र राजेश कुमार चौबे सोहनपुर देवरिया, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। घायल जवान रमेश कुमार के शरीर भी कई घाव हैं। रक्षा सूत्रों ने बताया कि पुंछ के जलास सेक्टर में स्थित फायरिंग रेंज में 14 महार रेजीमेंट के जवान अभ्यास कर रहे थे।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दुर्घटनावश रॉकेट लांचर का गोला फट गया। धमाके के साथ गोले के स्प्लिंटर दोनों को जवानों को लगे। गंभीर रूप से घायल रिशीकेश चौबे ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रमेश कुमार को पुंछ में स्थित 425 फील्ड एंबुलेंस अस्पताल लाया गया। ऑपरेशन के बाद रमेश कुमार को शाम 6.45 बजे एयरलिफ्ट कर उधमपुर में उत्तरी कमान अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed