फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   roadwyes

श्रीनगर में पड़ी दो वोल्वो बसों को जम्मू से हो रहा परिचालन

विज्ञापन
roadwyes
जम्मू। जेकेएसआरटीसी ने कटड़ा- दिल्ली के बीच वोल्वो बस का संचालन शुरू किया है। यह बसें श्रीनगर में काफी समय से खड़ी थीं। बसों के चलने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ ही रोडवेज को राजस्व भी मिल रहा है।
विज्ञापन

यात्रियों को सस्ती और बेहतर सुविधा देने के लिए जेकेएसआरटीसी ने अपने बेडे़ में दो वोल्वो बसें शामिल की थीं। इनको श्रीनगर में रखा गया था, लेकिन इनका संचालन न के बराबर हो रहा था। श्रीनगर में तनावपूर्ण हालात के कारण भी बसों का संचालन नहीं हो पा रहा था। अब जेकेएसआरटीसी इन बसों का संचालन जम्मू से कर रहा है। दो बसों में से वर्तमान में एक बस पैकेज पर है जो कटड़ा से दिल्ली चल रही है, जबकि एक अन्य में तकनीकी खराबी आने के चलते उसे ठीक कराया जा रहा है। जीएम ऑपरेशन जम्मू परमजीत सिंह ने कहा कि वर्तमान में बसों को जम्मू से चलाया जा रहा है। कारपोरेशन का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा दी जाए। कारपोरेशन इस दिशा में निरंतर प्रयास कर रहा है। जो आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed