फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road traffic affected by heavy snowfall in kashmir, 15 flights cancelled from srinagar

जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी, 15 उड़ानें रद्द, श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, कई इलाकों में अलर्ट

Wed, 06 Feb 2019 04:40 PM IST
दुष्यंत शर्मा भाषा, जम्मू
भाषा, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 06 Feb 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
road traffic affected by heavy snowfall in kashmir, 15 flights cancelled from srinagar
बर्फबारी के चलते सड़क से फिसल कर उतरी कार - फोटो : अमर उजाला
घाटी में भारी बर्फबारी के कारण बुधवार को कश्मीर और देश के शेष हिस्सों के बीच रेल और हवाई यातायात बाधित रहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि खराब दृश्यता और भारी बर्फबारी के कारण अब तक श्रीनगर हवाई अड्डा पर आने वाली 27 उड़ानों में से 15 को रद्द कर दिया गया है।


उन्होंने कहा कि अगर मौसम की स्थिति में सुधार नहीं होता है तो अन्य विमानों के आने की संभावना भी कम है।

यातायात नियंत्रण विभाग ने बताया कि बर्फबारी और बारिश के कारण श्रीनगर-जम्मू मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है।

यातायात विभाग के अधिकारी ने बताया, ‘‘बारिश और बर्फबारी के कारण भूस्खलन के चलते राजमार्ग पर किसी वाहन को जाने की अनुमति नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि भूस्खलन के मलबों को हटाने और मौसम में सुधार के बाद ही यातायात फिर से शुरू करने के बारे में निर्णय लिया जाएगा। कश्मीर के ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश एवं बर्फबारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed