फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road

जर्जर सड़क दे रही कमर का दर्द

विज्ञापन
road
बाड़ी ब्राह्मणा में सड़क किनारे हुआ गड्ढा।
बाड़ी ब्राह्मणा। बिश्नाह लिंक रोड से डोलिया की ओर जाती जर्जर सड़क और गड्ढों के कारण लोगों को कमर का दर्द मिल रहा है। इसकी वजह से वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। यह सड़क अलग-अलग गांव को जोड़ती है। वहीं से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। वाहन चालक देर सबेर इन गड्ढों की चपेट में आ जाते हैं, और जख्मी हो जाते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से यह सड़क टूटी है। इसकी ओर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया है, लेकिन कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई है। इस मार्ग पर स्कूलों की संख्या भी अधिक है। सड़क की समस्या होने के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। क्योंकि जिस वाहन में बच्चे जाते हैं, उसमें काफी उथल-पुथल रहती है। कई बार बच्चे वाहन के अंदर ही गिरकर जख्मी हो जाते हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाईपास निकलने के लिए लोगों के पास इस मार्ग का अच्छा विकल्प है, लेकिन विभाग की अनदेखी के कारण लोगों को समस्या से जूझना पड़ रहा है। लोग न चाह कर भी बाजार से होकर हाईवे पर गुजर रहे हैं, जिससे यातायात की व्यवस्था बिगड़ गई है। बाजारों में जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
इस सड़क के लिए लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल हमारे पास आया था। इसके अलावा पार्षद प्रवीण कुमार की तरफ से सड़क की हालत सुधारने के लिए अर्जी दी गई है। हमारी तरफ से पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन से ब्लैक टॉपिंग के लिए बात की गई। उन्होंने आश्वासन दिया था कि जल्द ही ब्लैक टॉप करा दी जाएगी। दूसरी ओर कई जगह से सड़क टूटी है। इसके लिए सिंचाई विभाग को भी तीन बार पत्र भेजा है कि वह सड़क की मरम्मत कराएं, जिसके कारण सड़क टूटती जा रही है।
-जोधराज, अधिशासी अधिकारी, म्यूनिसिपल कमेटी, बाड़ी ब्राह्मणा
------
इस संदर्भ में म्यूनिसिपल कमेटी को अवगत कराया गया है। लिखित में सड़क की मरम्मत के लिए अर्जी भी दी गई है, लेकिन सड़क को बनाने वाले विभाग कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, लेकिन जनता दिन प्रतिदिन परेशान हो रही है।
-प्रवीण कुमार, पार्षद, वार्ड नंबर-10
--------
शहर के बीच सड़क की हालत इतनी दयनीय आज के जमाने में सोच भी नहीं सकते, लेकिन विभाग है कि मूकदर्शक बनकर बैठा है। पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग को इस मुद्दे पर कड़ा संज्ञान लेना चाहिए और समस्या को हल करना चाहिए।

-बचन लाल, पूर्व पार्षद
---------
सड़क की हालत इतनी खस्ता है कि आए दिन हादसे हो रहे हैं। नुकीले पत्थरों से लोग जख्मी हो रहे हैं। कई बार तो लोग नहर में गिरने से भी बाल-बाल बचेे हैं। लिहाजा सड़क का मरम्मत कार्य जल्द से जल्द कराया जाए।
-अर्जुन कुमार, स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed