फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road

सड़क की खस्ता हालत को देखकर गांव वासी परेशान

विज्ञापन
road
घगवाल। तहसील के अधीन पड़ते जतवाल गांव में करीब दो साल से वार्ड-एक मार्ग की हालत दयनीय बनी हुई है। अभी तक प्रशासन ने इन मार्गों का सुधार शुरू नहीं कराया। इन मार्गों से गुजरने में लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जतवाल निवासी अनीता देवी, विमला देवी, कांता देवी ने बताया कि हमारे क्षेत्र की सड़क की हालत बारिश में इतनी खराब हो गई है कि सड़क में गड्ढे हो गए हैं। इस रास्ते से पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। सड़क से बाइक निकालते समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर हमेशा कीचड़ फैली रहती है जगह-जगह बड़े.बड़े गड्ढे हो रहे हैं, जिसमें पानी भरा हुआ है। दिन में तो गड्ढों से बचकर निकल जाते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। सड़क की हालत को देखकर बाइक चालक गड्ढों में गिरने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उनके क्षेत्र की सड़क की मरम्मत जल्द से जल्द कराई जाए, जिससे कि उन्हें रास्ते से गुजरने में आसानी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed