फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road problem

राजपुरा से सीमावर्ती गांवों का मार्ग 6 माह से बंद, आवाजाही प्रभावित

विज्ञापन
road problem
सांबा। राजपुरा से सीमावर्ती गांवों को जाने वाले सड़क मार्ग पर बने पुल की सुरक्षा दीवार छह माह से क्षतिग्रस्त है, जिसकी आज तक मरम्मत नहीं करवाई गई। लोगों को आने-जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग भी नहीं है। छात्रा शिवानी भगत, अंजू, स्थानीय निवासी ज्योति देवी, दीपिका कुमारी, सुमन देवी आदि ने बताया कि राजपुरा से सारथी को जाने वाली सड़क पर पुल की सुरक्षा दीवार टूटी हुई है, जिसे संबंधित विभाग ठीक नहीं कर रहा। इससे आवाजाही प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन

छात्राओं के अनुसार, उन्हें स्कूल जाने में परेशानी आ रही है। लोगों ने कहा कि सारथी, मंगुचक, कुलियां, धोलियां, चचवाल, चलेआरी के लिए यही एकमात्र मार्ग है, जिसके बंद होने से परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है की सुरक्षा दीवार की जल्द मरम्मत करवाई जाए, या कोई वैकल्पिक मार्ग बनाया जाए।
विज्ञापन

उधर, सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा दीवार की मरम्मत के लिए पहले खोदाई की गई है। एक-दो दिन में वैकल्पिक मार्ग बना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed