फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road problem

सड़क का दोहरीकरण का कार्य चार माह से बंद

विज्ञापन
road problem
आरएस पुरा। चार किलोमीटर लंबी शाह दौला-आरएस पुरा सड़क के दोहरीकरण का कार्य चार माह से बंद है, जिसका खामियाजा वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सड़क की बदहाल हालत के कारण हर समय हादसों का अंदेशा बना हुआ है, जिससे लोगों में विभाग और प्रशासन के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन

स्थानीय पंचायत के सरपंच बद्रीनाथ शर्मा ने बताया कि जब से सड़क के दोहरीकरण का कार्य चल रहा है तब से वाहन चालकों और आसपास के लोगों व यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर आरएस पुरा से जम्मू आने जाने वाले वाहन चालकों को गति कम करनी पड़ रही है। सबसे बड़ी दिक्कत दोपहिया वाहन चालकों के लिए बनी हुई है। चौपहिया वाहन के आने पर मजबूरी में सड़क किनारों पर जाना पड़ता है। यहां पर गड्ढे बने हुए हैं, जिस कारण हादसों की हर समय संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन

सड़क का दोहरीकरण कार्य लोगों को राहत देने की बजाए आफत बन चुका है। विभाग व प्रशासन की अनदेखी की वजह से सड़क का कार्य बंद पड़ा है। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ी समस्या सड़क के दोनों और नालों का निर्माण नहीं करना है। सड़क पर पानी रुकने से मार्ग को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जसपाल, ऑटो चालक
मामला कोर्ट में होने के चलते सड़क का कार्य नहीं हो रहा है। लेकिन इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इसलिए प्रशासन को समस्या का संज्ञान लेते हुए कदम उठाना चाहिए।

- रमेश चौधरी, स्थानीय निवासी आरएस पुरा
कम से कम विभाग को चाहिए कि उक्त साढ़े चार किलोमीटर सड़क की हालत में सुधार करना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। सड़क पर कंकरा बिखरा है, जिस कारण हादसों का अंदेशा बना हुआ है। विभाग की अनदेखी के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
- सरदारी लाल, ग्रामीण
ठेकेदार की ओर स्टे लिए जाने के बाद दिक्कत आ रही है। विभाग की ओर से सड़क की हालत में सुधार करने की योजना बनाई गई है। शीघ्र ही कदम उठाया जाएगा।
- बीआर बनोतरा, एईई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed