फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road problem

पलांवाला-ज्यौड़ियां मार्ग पर सफर खतरनाक

विज्ञापन
road problem
ज्यौड़ियां। पलांवाला से ज्यौड़ियां तक जम्मू-पलांवाला मुख्य सड़क की हालत बहुत ही खराब है। इस कारण हजारों क्षेत्रवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाते हुए थक चुके हैं। कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी विजय कुमार शर्मा, अवतार सिंह और सुखदेव सिंह ने बताया की कई साल से खस्ताहाल सड़क पर आवागमन करने को मजबूर हैं। प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर सांसद तक से गुहार लगा चुके हैं। सड़क पर जगह-जगह बडे़-बडे़ गड्ढे पड़े हैं। इस कारण वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है। हर दिन हादसों का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन

सड़क पर छंब विधानसभा क्षेत्र की 30 पंचायतों और खौड़ कस्बे के 13 वार्डों के लोग निर्भर हैं। लोग कई बार प्रदर्शन कर प्रशासनिक कार्यप्रणाली के खिलाफ रोष जता चुके हैं। ब्लाक समोआ के बीडीसी चेयरमैन प्रवीन कुमार शर्मा ने बताया कि सड़क की वजह से लोग काफी परेशान हैं। इसके निर्माण से ही क्षेत्र का विकास शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सरपंच स्वर्ण सिंह भाऊ, पलांवाला निवासी सूबेदार मेजर व पूर्व सैनिक समाज सभा खौड़ के चेयरमैन फरजूल सिंह, पूर्व नायब सरपंच सुखदेव सिंह, सूबेदार गुलबदन सिंह, कैप्टन प्रभात सिंह, कैप्टन रमेश सिंह सड़क की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है। वहीं, जल्द कदम नहीं उठाने पर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed