फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road news

Jammu News: टूटी सड़कों पर जल्द तारकोल डालें

विज्ञापन
road news
परगवाल। हर घर नल योजना के तहत शुद्ध पेयजल दिलाने के नाम पर गांवों में सड़कें व गलियां खोद दी गईं। करीब साल भर हो गया न ही गलियों की मरम्मत हुई और न ही सड़क पर तारकोल बिछाई गई। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

सीमा क्षेत्र परगवाल के मुख्य बाजार के दुकानदारों ने बताया कि सड़क पर तारकोल डालने के लिए सभी से गुहार लगा चुके हैं लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। थक हारकर कुछ जगहों पर (दुकानों के आगे) खुद ही सड़कों को साफ कर समतल बनाया गया है। दुकानदार विश्वामित्र, गुलशन भाटिया, सुभाष गुप्ता, मूलचंद, पपू पंसारी, दविंद्र सिंह, रतन सिंह, अश्वनी शर्मा और विपिन शर्मा ने बताया कि पीएचई विभाग की ओर से शुरुआत में काम में तेजी दिखाते हुए पाइप लाइन डालने के लिए सड़क के दोनों किनारे खोदकर पानी की पाइप लाइन डाल दी गई। ऊपर से मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया। इतना समय बीत जाने के बाद भी अभी तक टूटे मार्ग पर तारकोल नहीं डाली गई है। मार्ग टूटने से धूल मिट्टी इकट्ठी हो जाती है जो बाद में उड़कर उनकी दुकानों के अंदर आ जाती है, जिससे उनको बहुत परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए परगवाल के मुख्य बाजार मार्ग पर जल्द से जल्द तारकोल बिछाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed