फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road news

Jammu News: 12 वर्ष में भी पूरी नहीं हो सकी चार किलोमीटर सड़क

विज्ञापन
road news
पुरमंडल। ब्लाॅक के मंडल से सदराल तक के चार किलोमीटर मार्ग का काम 12 वर्ष से पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीण बलकार चंद, बलबीर सिंह जंवाल, बलबीर सिंह सलारिया, राजपाल, रमेश चंद, मोहन सिंह और राम सिंह ने बताया कि इस संबंध में वे कई बार गांव में आने वाले नेताओं और अधिकारियों को भी बता चुके हैं लेकिन कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इस मार्ग का काम वर्ष 2013 में शुरू हुआ था, लेकिन 12 साल बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत बनने वाले इस मार्ग की कुल लंबाई लगभग चार किलोमीटर थी। जो कि विभाग ने ढाई किलोमीटर तैयार कर बाकी अधर में ही छोड़ दिया है। उनके अनुसार मार्ग पूरा न होने से क्षेत्र के पांच गांवों के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि चार किलोमीटर मार्ग को ढाई किलोमीटर तैयार करके ही विभाग ने क्यों छोड़ दिया, इसकी जांच करवाई जाए।
इस मार्ग के बनने से मंडल, जसवाल, सदराल, मडीखुई, आनंदपुर और पांच गांवों की चार हजार से अधिक आबादी को लाभ होना था। इसके अतिरिक्त उत्तरबेनी तीर्थ स्थल पर आने वाले हजारों तीर्थ यात्रियों के लिए यह मार्ग एक विकल्प था। ग्रामीणों ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से अपील की है कि इससे सड़क को जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि लोगों को परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन

बाक्स
इस मार्ग का निर्माण पीएमजीएसवाई के अंतर्गत 12 साल पहले शुरू हुआ था। इस मार्ग का जो प्लान बना था, वह 2.18 किलोमीटर ही था। इससे इसे सदराल गांव के मुहाने तक ही पहुंचाया जा सका है। अब आगे का हिस्सा लोक निर्माण विभाग ही बना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संदीप शर्मा जेई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed