फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road damage

Jammu News: जम्मू से फ्लायं मंडाल तक के सफर में हिचकोले, पुल की हालत खस्ता

विज्ञापन
road damage
हरबंश लाल। अमर उजाला
- दोपहिया वाहन गुजरने पर भी हिचकोले खाता है निक्की तवी का पुल
विज्ञापन

- सड़क सहित पुल को दुरुस्त करने की मांग

ज्ञानेंद्र शुक्ल
जम्मू। शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर फ्लायं मंडाल तक का सफर जान जोखिम में डालने से कम नहीं। बेलीचराना होते हुए यह सड़क कई जगह अपनी जमीन छोड़ चुकी है। बजरी उखड़ चुकी है। आगे बढ़ते पर जैसे ही निक्की तवी का पुल जो फ्लायं मंडाल को जोड़ता है उसकी हालत बद से बदतर हो चुकी है। बीते माह बारिश ने पुल की हालत खस्ता कर दी है। बजरी उखड़ चुकी है। बड़े-बड़े गड्ढे हादसे को दावत दे रहे हैं। दोपहिया वाहन गुजरने पर भी पुल हिचकोले खाने लगता है। ट्रकों की आवाजाही से पुल तेजी से हिलने लगता है लेकिन जिम्मेदारों का इस समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं है। अमर उजाला ने फ्लायं मंडाल तक ग्राउंड जीरो पर जाकर रिपोर्ट ली और लोगों से बात की तो उनका दर्द सामने आया।

फ्लायं से पहले मंडाल पड़ता है यहां पहुंचने पर अपने घर के सामने खड़े पूर्व सैनिक पूर्णचंद्र भगत मिले। पूछने व परिचय देने पर उन्होंने बताया कि यहां की हालत तो किसी से छिपी नहीं है। बिजली व पानी की समस्या तो अब नहीं है लेकिन सड़क व पुल का हाल जरूर बदहाल है। बेलीचराना से मंडाल तक आना खतरे से खाली नहीं है। सरकार व प्रशासन को इस तरह ध्यान देने की जरूरत है। बारिश में निक्की तवी पुल की हालत बेहद दयनीय थी। लग रहा था कि कहीं यह जमींदोज न हो जाए। उनका कहना था कि जनप्रतिनिधियों की अनदेखी का नतीजा है कि यहां विकास योजनाएं धरातल पर नहीं आ पा रहीं। विकास से पूरी तरह कट चुके इस ब्लाॅक में विकास की पहल करने की जरूरत है।
विज्ञापन


------
किसान यूरिया व डीएपी खाद की किल्लत से परेशान
फ्लायं मंडाल के 50 गांवों की आबादी करीब 60 हजार तक है। फ्लायं ब्लाॅक है और तहसील भी यही लग रही है। बीते दिनों से किसान खेतों में फसल के लिए यूरिया, डीएपी खाद व सिंचाई के लिए पानी न मिलने से परेशान हैं। बीते माह बारिश के बाद तवी नदी के बीच से आ रही नहर की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है जिसे दुरुस्त नहीं किया जा सका है। विभाग को चाहिए कि जल्द से जल्द दुरुस्त कराए। बिजली की सप्लाई कुछ दिन बेपटरी रही लेकिन अब सही मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- सरदार सौदागर सिंह सैनी, पूर्व प्रधान फ्लायं

-------
सड़कों की हालत बेहद खराब,पुल मांग रहा पुर्ननिर्माण
-फ्लाएं मंडाल को जोड़ने वाले निक्की तवी के पुल की हालत जर्जर है। पुल पर बड़े बड़े गढ्ढे हो चुके हैं। आए दिन लोग जिसमें दो पहिया वाहन चालक सबसे अधिक हैं घायल हो रहे हैं। यह पुल यहां के लिए जीवनरेखा से कम नहीं है। इस तरफ किसी जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं है। पानी,बिजली की समस्या से अधिक यहां पर सड़कों की समस्या है। खास तौर पर बेलीचराना से निक्की तवी पुल तक आने में आधा घंटे का समय लग जाता है। रात में स्थिति और गंभीर होती है।
--देवीदयाल शर्मा,कृषि विभाग से सेवानिवृत्त

-------
शहर से दूर होने का भुगत रहे खामियाजा
फलायं मंडाल में सबसे बड़ी समस्या शहर से आने की है। बेलीचराना से होकर कस्बे तक आने में आधे घंटे से अधिक का समय लगता है। यह दूरी सड़क व पुल दुरुस्त हो जाए तो मात्र 20 मिनट की भी नहीं है। बीते माह बारिश के बाद पुल जर्जर हो चुका है। बड़े वाहन हों या दोपहिया के गुजरने के समय यह हिलने लगता है। इससे लोगों को डर लगा रहा है। किसानों के लिए विभाग समय पर यूरिया, डीएपी खाद भी नहीं दे पा रहा। सिंचाई के लिए खेतों को पानी नहीं मिल पा रहा। सरकार व संबंधित विभाग को चाहिए कि इस तरफ ध्यान दे और निक्की तवी पुल को दुरुस्त कराए।

-हरबंस लाल, सेवानिवृत्त योजना अधिकारी

हरबंश लाल। अमर उजाला

हरबंश लाल। अमर उजाला

हरबंश लाल। अमर उजाला

हरबंश लाल। अमर उजाला

हरबंश लाल। अमर उजाला

हरबंश लाल। अमर उजाला

हरबंश लाल। अमर उजाला

हरबंश लाल। अमर उजाला

हरबंश लाल। अमर उजाला

हरबंश लाल। अमर उजाला

हरबंश लाल। अमर उजाला

हरबंश लाल। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed