फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road damage after rain

Jammu News: बारिश के बाद जलभराव से सड़कें हुईं क्षतिग्रस्त

Wed, 24 Jul 2024 05:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 24 Jul 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
road damage after rain
लोगों ने सड़कों की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। मंगलवार को हुई बारिश के बाद जलभराव ने सड़कों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। ऐसे में हादसे का खतरा बढ़ गया है। लोग सड़कों की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।
अब भी जगह-जगह बारिश का पानी भरा हुआ है। बारिश के बाद जलभराव हो गया। सड़कें पहले से ही जर्जर थी और बारिश के बाद बड़े-बडे़ गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। आने जाने वाले वाहन रास्ते में ही फंस जा रहे हैं। कोटली शाह दौला, कुल्लिया, टिंडेकला मीरां साहिब कस्बे में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। यहां पर बड़ी संख्या में वाहन चालकों को गड्ढों की वजह से खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रोड पर कई जगह जलभराव की स्थिति है। इससे एक ही लेन से दोनों साइड के वाहनों को निकलना पड़ रहा है। आरएस पुरा-सतवारी मार्ग पर कई बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सड़क पर जलभराव के कारण ये गड्ढे दिखाई नहीं देते हैं। ऐसे में लोग पानी से जैसे ही दोपहिया वाहन निकालते समय गिर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर गड्ढ़े होने से आने-जाने में दिक्कत हो रही है। सड़क व भवन विभाग की तरफ से गड्ढ़े भरवाए जाते हैं, मगर बारिश होने पर जलभराव के कारण दोबारा गड्ढ़े बन जाते है। वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

कमल कुमार
सबसे बड़ी दिक्कत सड़क के किनारे नालों का निर्माण नहीं करवाने पर गड्ढ़े बन जाते हैं, जिससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करने के साथ आए दिन दुर्घटनाएं घट रही हैं।
अजय कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed