{"_id":"682f7a5d7b4ab4e59c059c69","slug":"road-construction-start-reasi-news-c-309-1-sjam1002-101912-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: डंगाकोट से मोहाली तालाब तक की सड़क का निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: डंगाकोट से मोहाली तालाब तक की सड़क का निर्माण कार्य शुरू
Fri, 23 May 2025 12:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 23 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
भामाग के सड़क का काम शुरू करते विधायक व डीडीसी अध्यक्ष।
विधायक और डीडीसी अध्यक्ष ने भामाग क्षेत्र में शुरू करवाया काम
नाबार्ड के तहत 1,070.99 लाख रुपये की लागत से बनाई जाएगी 7.30 किमी लंबी सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र के भामाग क्षेत्र में पंचायत डंगाकोट से मोहाली तालाब तक की सड़क का निर्माण कार्य वीरवार से शुरू कर दिया गया है। विधायक बलदेव राज शर्मा और जिला विकास परिषद (डीडीसी) के अध्यक्ष सराफ सिंह नाग ने इसका शुभारंभ किया।
करीब 7.30 किमी लंबी इस परियोजना पर नाबार्ड के तहत 1,070.99 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह परियोजना आगामी दो साल में पूरी कर ली जाएगी। विधायक बलदेव ने कहा कि आजादी के 78 वर्ष बाद भी श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र काफी पिछड़ा है। केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद इस क्षेत्र में काफी तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। जल जीवन मिशन के तहत कई परियोजनाएं लगातार बनाईं जा रहीं हैं, जिनका फायदा ग्रामीणों को मिल रहा है। परियोजना पूरी होने से हजारों ग्रामीणों को इसका सीधा फायदा मिलेगा और ग्रामीणों की जिंदगी में खुशहाली आएगी।
वहीं, डीडीसी जिला अध्यक्ष सराफ ने कहा कि भामाग क्षेत्र के ग्रामीणों को सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर भामाग मंडल अध्यक्ष भूरी सिंह, बीडीसी अध्यक्ष भामाग क्षेत्र अशोक ठाकुर, पूर्व सरपंच पवन सिंह, लालदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण आदि मौजूद थे।