फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Tar poured on the soil uprooted after a day angry people protest

Jammu: मिट्टी पर डाला तारकोल, एक दिन बाद उखड़ा, गुस्साए लोगों ने घेरा ठेकेदार

Thu, 27 Apr 2023 12:48 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Thu, 27 Apr 2023 12:48 PM IST
सार

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मिट्टी पर तारकोल बिछाकर लोगों के पैसे की बर्बादी की जा रही है। हालात का जायजा लेने पहुंचे एई और जेई के सामने ग्रामीणों ने तारकोल उखाड़कर दिखाया, जिसकी गुणवत्ता भी सही नहीं थी।

विज्ञापन
Jammu: Tar poured on the soil uprooted after a day angry people protest
मिट्टी पर डाल दिया तारकोल - फोटो : हरदीप ठाकुर

विस्तार

जम्मू शहर के वार्ड-65 के गजयसिंह पुरा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मंगलवार को सड़क का काम शुरू करवाया गया, लेकिन मिट्टी पर डाला तारकोल एक दिन बाद ही उखड़ गया है। बुधवार को इसके विरोध में लोगों ने ठेकेदार का घेराव कर दिया। आरोप लगाया कि सड़क से मिट्टी साफ किए बिना ही इस पर तारकोल बिछा दिया गया है। अभी तक 200 मीटर ही काम हुआ है, जबकि सड़क डेढ़ किलोमीटर तक बनाई जानी है।

विज्ञापन


लोगों ने जानकारी पार्षद अनीता शर्मा को दी। पार्षद ने पीएमजीएसवाई विभाग के उच्च अधिकारियों सूचित किया। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे विभाग के कार्यकारी अधिकारी आरुष महाजन और कनिष्ठ अभियंता हरमनदीप सिंह ने जांच कर रिपोर्ट एक्सईएन राकेश सराफ और एईई रवि शर्मा को सौंपी। इसके बाद अधिकारियों ने काम रुकवा दिया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी धीरज शर्मा, बिशन लाल, काका, राज कुमार ने आरोप लगाया कि मिट्टी पर तारकोल बिछाकर लोगों के पैसे की बर्बादी की जा रही है। हालात का जायजा लेने पहुंचे एई और जेई के सामने ग्रामीणों ने तारकोल उखाड़कर दिखाया, जिसकी गुणवत्ता भी सही नहीं थी। इसके बाद एई ने 100 मीटर पैच को उखड़वाकर ठेकेदार से दोबारा तारकोल डलवाया। विभाग ने ठेकेदार को सड़क से मिट्टी हटाने के बाद काम शुरू करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद अनीता शर्मा ने शुरू करवाया था काम

डेढ़ किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर मंगलवार को पार्षद अनीता शर्मा ने तारकोल डालने का काम शुरू करवाया था। इस सड़क का टेंडर 16 नवंबर, 2021 में 78 लाख 50 हजार रुपये में हुआ था। अब डेढ़ साल बाद सड़क पर अब तारकोल डालने का काम शुरू किया गया, लेकिन इसकी गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया।

बुधवार सुबह नागबनी और गजयसिंह पुरा के लोग खेतों की ओर गए तो मार्ग पर बनी सड़क देखी। लोगों का आरोप हैै कि हालात यह है कि हाथों से ही तारकोल उखड़ जा रहा है। उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत संग्रामपुर से वाया गजयसिंह पुरा से होकर नागबनी तक यह सड़क बनाई जा रही है।


लोगों की शिकायत पर एई और जेई ने काम का निरीक्षण किया है। कुछ स्थानों पर मापदंडों के साथ कार्य नहीं हुआ है। करीब 100 मीटर तारकोल को उखाड़कर फिर से बिछाया गया है। आगे का काम रोका गया है। जब तक ठेकेदार अच्छे से सफाई नहीं करेगा, तब तक काम शुरू नहीं होगा। गुणवत्ता को लेकर समझौता नहीं किया जाएगा। यदि अब कोताही बरती गई तो नियमानुसार कार्रवाई होगी। - राकेश सराफ, एक्सईएन, पीएमजीएसवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed