फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road

पंचायत भलवाल के गांव कगंर जाने वाली सड़क जर्जर

विज्ञापन
road
कीचड़ भरी गली में निकलते युवा मोटरसाइकिल चालक।
ज्यौड़ियां। पंचायत भलवाल ब्राह्मणा के गांव कगंर के ग्रामीण इन दिनों बेहद मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार उनकी पंचायत की गलियों तथा सड़कों की जर्जर हालत बनी हुई है। गलियों में चलना मुश्किल है। बारिश के चलते गांव भलवाल ब्राह्मणा की मुख्य गली में कीचड़ भरा हुआ है।
विज्ञापन

इस विषय में स्थानीय निवासी दीपा शर्मा, बंटी शर्मा तथा केवल शर्मा ने बताया कि गली में चलना मुश्किल है। दीपा शर्मा ने बताया कि वह कई बार गली में गिर चुके हैं। वार्ड-एक के पंच कुलदीप राज ने बताया कि उनकी वार्ड को जाने वाली एक किलोमीटर लंबी सड़क की हालत भी काफी जर्जर है। इसके चलते लोगों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की समस्याओं को उजागर करते हुए पंच कुलदीप राज ने बताया कि वार्ड-एक में सभी लोग गरीब हैं, और बेहद परेशानियों में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव को जाने वाली सड़क की लंबाई लगभग एक किलोमीटर है। सड़क पर काफी अर्से पहले आरएंडबी विभाग की तरफ से तारकोल बिछाई गई, जो अब उखड़ गई है। सड़क में गड्ढे हो गए हैं। पैदल चलना और वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि हमारी इस समस्या से हमें जल्द छुटकारा दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed