फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road

ज्यौड़ियां से ढांगरी, गरजालिया मोहल्ला की सड़क बदहाल

विज्ञापन
road
ज्यौड़ियां। खौड़ के गांव ढांगरी से जयौडियां वाया गरजालिया मोहल्ला तक के मुख्य मार्ग की हालत बहुत ही खस्ता है। सड़क की मरम्मत कराने को लेकर स्थानीय लोग प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर नेताओं से मिल चुके हैं। इसके बावजूद कोई हल नहीं किया जा रहा है। सड़क की हालत बहुत खस्ता बनी है।
विज्ञापन

सनद रहे कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हैं। सड़क पर वाहनों को चलाना बेहद मुश्किल है। क्षेत्र के लोगों के अनुसार इस सड़क पर लगभग दस गांवों के लोग निर्भर हैं। इनमें रजवाल, कनडेयाल, ढांगरी, नरायाणा, मनासीवाला, गरजालियां मोहल्ला, चक भगवाना, कलीठ आदी शामिल हैं, लेकिन सड़क की मरम्मत की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गाव रजवाल की वार्ड-सात के पंच राकेश कुमार ने बताया कि सड़क का निर्माण वर्ष 1965 में हुआ था। यह सड़क पहले सेना के अधीन थी, जिसको डिफेंस रोड के नाम से जाना जाता था। वर्ष 1984 के बाद से यह रोड पीडब्लूडी के अधीन आ गई। राकेश कुमार ने बताया कि इस सड़क पर तब से आज तक एक बार भी ढंग से तारकोल नहीं डाली गई है।
विज्ञापन

------
इस सड़क के बीच एक खड्ड भी पड़ती है। बरसात के दिनों में उसमें बाढ़ आती है। इसके चलते हमारे बच्चे बरसात के दिनों में स्कूल नही जा पाते हैं। इसलिए इस खड्ड पर पुल भी बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अजीत सिंह मन्हास, नायब सरपंच, मोहल्ला गरजालियां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed