फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Road Accident

Jammu News: कंडी टनल के पास बस खाई में पलटी 13 यात्री घायल, पांच जीएमसी रेफर

विज्ञापन
Road Accident
- जम्मू से पुंछ जा रही थी प्राइवेट बस, चाैकी चाैरा में हुआ हादसा
विज्ञापन

-
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। जम्मू से पुंछ जा रह निजी यात्री बस मंगलवार सुबह कंडी टनल के पास चौकी चौरा क्षेत्र में फिसलकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। बस में 13 यात्री सवार थे। हादसे में सभी यात्रियों को चोटें आईं हैं। इनमें पांच की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंडी टनल के पास तीखे मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया जिसके बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग, पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी चौकी चौरा पहुंचाया गया।
विज्ञापन

घायलों में संजय शर्मा निवासी सेरी सरयाल सुंदरबनी, मोहम्मद सयाक व उनकी पत्नी ताजिन (38) निवासी राजोरी, अनीता देवी (40) निवासी बाजीगर बस्ती अखनूर तथा संजय सिंह (39) निवासी भलवाल जम्मू शामिल हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। इनका इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण चालक की लापरवाही बताया जा रहा है। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed