{"_id":"5dcefcc48ebc3e54fe124879","slug":"road-accident-jammu-news-jmu197284843","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में स्कूटी चालक युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में स्कूटी चालक युवती की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया। सड़क हादसे में एक स्कूटी चालक युवती की मौत हो गई। उसकी पहचान बबली देवी (23) पुत्री रतन लाल निवासी अरनिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बबली स्कूटी नंबर-जेके 02-सी के 4345 से जम्मू से अपने घर लौट रही थी। इसी बीच अरनिया स्थित एक नाले पर पहुंचते ही स्कूटी से उसका नियंत्रण बिगड़ गया, और वह गिर गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने स्कूटी कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो
बाइक सवार ने राहगीर को मारी टक्कर
बिश्नाह। क्षेत्र के थाना अंतर्गत गांव प्रताप सिंह पुरा ललियाना में सड़क पार कर रहे एक राहगीर को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे उप जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल राहगीर की पहचान रशपाल चंद पुत्र करतार चंद गांव प्रताप सिंह पुरा ललियाना के रूप में हुई है। पुलिस ने हादसे में घायल व्यक्ति से बयान दर्ज करने के बाद अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों ने उसकी पहचान बताई है जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा। ब्यूरो
धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं ओवरलोड वाहन
विजयपुर। सरकार एक तरफ प्रदेश यातायात नियमों को सख्त कर रही है और दूसरी तरफ ओवरलोड वाहन सड़कों पर दौड़ते देेखे दिखाई दे रहे हैं। सरकार ने ऐसे वाहनों के खिलाफ शिकंजा कसने के लिए यातायात पुलिस को जिम्मेदारी सौंप है, लेकिन अधिकारियों के सामने ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग में जगह-जगह गड्ढे होने के कारण ओवरलोडिंग के कारण अक्सर हादसे हो जाते हैं, लेकिन इन सड़कों पर ओवरलोड वाहन सरपट दौड़ रहे हैं। अधिकारी इक्का-दुक्का वाहनों के चालान काटकर अपनी ड्यूटी पूरी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यातायात नियम सख्त करने के लिए कार्रवाई जरूरी है। अगर कोई अधिकारी सख्ती करते हैं तो उनकी ट्रांसफर करा दी जाती है। इतने हादसे होने के बावजूद भी इन लोगों को सबक नहीं मिल रहा है। क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने सरकार से मांग की है कि इस ओर ध्यान दिया जाए ताकि सड़क दुर्घटना में कमी आ सके। ब्यूरो