फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road accident

सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
road accident
सांबा हादसे का शिकार आटो - फोटो : SAMBA
रामगढ़। क्षेत्र के गांव खोड़ सलारिया में देर शाम को सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसा देर शाम को आमने-सामने की टक्कर से हुआ। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार दीपक कुमार और अजय कुमार रामगढ़ की ओर जा रहे थे। दूसरी तरफ चरंजीत कौर पति तिलक सिंह स्कूटी से खोड़ सलारिया की ओर जा रहे थे। इस बीच उनकी टक्कर हो गई। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव के लोगों और पुलिस ने घायलों को सीएचसी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने तिलक सिंह को मृतक लाया घोषित कर दिया। जबकि उनकी पत्नी को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन

मार्ग हादसे में चार घायल
सांबा। कस्बे के हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया। जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर बाद कस्बे की सब्जी मंडी के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ऑटो को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ऑटो के दुर्घटनाग्रस्त होने से उनमें सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों की पहचान मोहम्मद सैफ पुत्र मोहम्मद अली, शहनाज पत्नि मोहम्मद सैफ उनकी दो बेटियां शाजिया अख्तर व हिना अख्तर के रूप में हुई है। घायलों के अनुसार उन्हें एक ट्रक ने टक्कर मारी, जिससे उनका ऑटो सड़क के बीच पलट गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर जान दी
अखनूर। कस्बे के पून्न चौक के पास सुनसान जगह पर एक युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार बुधवार को कस्बे के पून्न चौक के पास लोगों ने एक पेड़ पर एक युवक का शव लटका देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। उसकी पहचान गिरधारी लाल (27) पुत्र रामलाल निवासी माबा करोडा के रूप में हुई। वह ड्राईवरी करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वाले को सौंप दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

टिप्पर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
अखनूर। चौकी चौरा पुलिस चौकी अंतर्गत मुख्य सड़क पर टिप्पर और बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जीएमसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार राजोरी रोड के चौकी चौरा क्षेत्र के मुख्य सड़क पर मोटरसाइकिल को विपरीत दिशा में आ रहे एक टिप्पर ने चपेट में ले लिया। इसमें मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया। उनकी पहचान विशाल शर्मा निवासी थाती नौशेरा, और तरुण सिंह निवासी नौशेरा के रूप में हुई। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जीएमसी रेफर कर दिया। मौके से टिप्पर चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed