{"_id":"6ac95eef21c3205e070b7690","slug":"road-accident-jammu-news-c-10-jmu1059-1035189-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दो सड़क हादसों में दो स्कूटी सवारों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दो सड़क हादसों में दो स्कूटी सवारों की मौत
विज्ञापन
- बठिंडी में टैंकर की टक्कर से किशोर की गई जान
- मिश्रीवाला में टिप्पर की टक्कर से युवक की माैत
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू/मिश्रीवाला। शहर और मिश्रीवाला में शुक्रवार को दो सड़क हादसों में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। बठिंडी में टैंकर की टक्कर से अब्दुल्ला (16) की जान चली गई। उसके साथ स्कूटी पर बैठा अन्य युवक घायल हो गया। मिश्रीवाला के देई चक निवासी सचिन कुमार (19) की टिप्पर के साथ टक्कर से मौत हो गई।
बठिंडी में अब्दुल्ला एक अन्य युवक के साथ स्कूटी पर जा रहा था, तभी टैंकर से टक्कर हो गई। दोनों को जीएमसी जम्मू पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अब्दुल्ला को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक को फ्रैक्चर हुआ है। मृतक के रिश्तेदार ने आरोप लगाया कि टैंकर चालक गलत दिशा से आ रहा था। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर टैंकर जब्त कर लिया है। बाहु फोर्ट थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
दूसरी घटना में सचिन कुमार खाना खाने के बाद स्कूटी से दुकान जा रहा था। सड़क पर बने गड्ढे से बचने के लिए स्कूटी मोड़ते समय सामने से आ रहे टिप्पर से उसकी टक्कर हो गई। जीएमसी जम्मू में उसे मृत घोषित कर दिया गया। आर्थिक तंगी के चलते पढ़ाई छोड़कर वह एक दुकान पर काम कर रहा था। पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।