फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road accident in poonchh, two people dead

बीच सड़क पर पलटी सूमो, दो भाईयों की मौत

Sun, 19 Apr 2015 09:11 PM IST
मुनीष/ अमर उजाला, पुंछ
मुनीष/ अमर उजाला, पुंछ Updated Sun, 19 Apr 2015 09:11 PM IST
विज्ञापन
road accident in poonchh, two people dead

पुंछ की मंडी तहसील के गांव अढ़ाई के पास उस समय अफरातफरी मच गई, जब सवारियों से भरा सूमो वाहन बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दोनों सगे भाई थे।

विज्ञापन


हादसे में नौ लोग जख्मी हुए हैं, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने वाहन में आग लगा दी। घायलों को मंडी उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


चार की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे टाटा सूमो वाहन (जेके 12-6580) का चालक अढ़ाई गांव से सवारियों को लेकर मंडी की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अढ़ाई कठ्ठा के पास पहुंचने पर वाहन हादसे का शिकार हो गया और बीच सड़क पर पलट गया। भयानक हादसे में सगे भाइयों सात वर्षीय मोहम्मद रफीक और नौ वर्षीय मोहम्मद शफीक पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी अढ़ाई की मौके पर ही मौत हो गई।

वाहन पलटने से सवारियों में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों ने आननफानन में सवारियों को बाहर निकाला। दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी, लेकिन बुरी तरह जख्मी नौ लोगों को उप जिला अस्पताल पहुंचा।

घायलों में शौकत हुसैन (35) निवासी सुरनकोट, मोहम्मद दीन (45), मोहम्मद रफीक (35) मोहम्मद अकबर (30), सलीमा अख्तर (40), जहांगीर अहमद (45) और ताजीमा अख्तर (33) सभी निवासी अढ़ाई भी शामिल हैं।


फिलहाल सभी का पुंछ जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि चालक का साथी वाहन को चला रहा था। हादसे के बाद से ही चालक और उसका साथी फरार है। दोनों की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed