फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   road accident in Jammu Kashmir Ramban five including one CRPF jawan died

दर्दनाक हादसा: 800 फीट गहरी खाई में गिरी कार, सीआरपीएफ के एक जवान समेत पांच की मौत, एक घायल

Sat, 05 Jun 2021 01:08 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 05 Jun 2021 01:08 PM IST
सार

रामबन में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन
road accident in Jammu Kashmir Ramban five including one CRPF jawan died
रामबन सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में सीआरपीएफ के एक जवान समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। बताया जा रहा है कि वह भी सीआरपीएफ का जवान है। तीन मृतकों की पहचान हो गई है। जिसमें जम्मू के तालाब तिल्लो निवासी गरू राम पुत्र हंस राज, श्रीनगर निवासी विनीता कौर  पुत्री जेपी सिंह, कांगड़ा निवासी सीआरपीएफ जवान शगुन कुमार शामिल हैं।

विज्ञापन


जिले के डिगडोल इलाके में एक इनोवा कार करीब आठ सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। राजमार्ग पर मौजूद लोगों व राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व अन्य सुरक्षबलों ने लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। जानकारी के मुताबिक कार में छह लोग सवार थे। जिसमें से पांच लोगों की मौत हो गई है। एक अन्य घायल है। कार सवार सभी लोग श्रीनगर से जम्मू की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- राकेश पंडिता हत्याकांड: तो आतंकियों को कैसे पता चला कि वह भट्ट के घर में हैं? एक सवाल ये भी    
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- खेत-खलिहानों में टीकाकरण: इस योद्धा की लगन देती है प्रेरणा, देखते ही लोग कहते हैं- देखो, बिटिया आ रही    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed