{"_id":"58f99aed4f1c1bec4147082e","slug":"road-accident-in-doda-of-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के डोडा में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, 5 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के डोडा में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, 5 घायल
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Sun, 23 Apr 2017 11:57 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के डोडा में शुक्रवार को सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे डोडा के पास खेलनी इलाके में हुआ है। सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि इस दौरान दुर्घटनागस्त हुई गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
सूचना के मुताबिक डोडा के खेलनी में दुर्घटना का शिकार हुई टाटा सूमो गाड़ी जिसका नंबर PB32 A 9851 है, बेहद बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि 5 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
हादसे के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से घायल लोगों को रेस्क्यू किया गया जिसके बाद इन्हे डोडा के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों के साथ साथ पुलिस के भी कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन